फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Youth Falls from Tractor While Turning Dies After Coming Under Wheels Driver and Conductor Abscond

Kanpur Accident: मोड़ काटते समय ट्रैक्टर से गिरा युवक, पहिए के नीचे आने से मौत, चालक और कंडक्टर फरार

Sat, 02 May 2026 03:36 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 02 May 2026 03:36 PM IST
सार

Kanpur News: बर्रा-पांच में ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरने के बाद पहिए के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब मौरंगग लेकर जा रहा ट्रैक्टर मोड़ काट रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार चालक और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur Youth Falls from Tractor While Turning Dies After Coming Under Wheels Driver and Conductor Abscond
घटनास्थल पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बर्रा-पांच इलाके में मौरंग से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठे तीन लोग निर्माण स्थल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ी मोड़ते समय एक युवक का पैर फिसल गया और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चालक को संभलने का मौका मिलता। उससे पहले ही ट्रैक्टर आगे बढ़ गया और पहिया युवक के ऊपर चढ़ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान आरिफ कुरैशी (36) के रूप में हुई है, जो फल का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था।

विज्ञापन

Kanpur Youth Falls from Tractor While Turning Dies After Coming Under Wheels Driver and Conductor Abscond
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जानकारी के मुताबिक, आरिफ अपने मित्र अशोक के साथ धोबिन पुलिया के पास किराये पर रहता था। उसकी पत्नी मीनू कुरैशी से पांच साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास से मोबाइल मिला, जिसके जरिए परिजनों को सूचना दी गई। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Kanpur Youth Falls from Tractor While Turning Dies After Coming Under Wheels Driver and Conductor Abscond
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

ट्रैक्टर चालक और कंडक्टर फरार
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर ट्रॉली मौरंग लेकर बर्रा-पांच में बन रहे एक मकान पर खाली करने जा रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed