फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Youth arrested for making indecent remarks on Ram Mandir

Kanpur: राम मंदिर पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर दर्ज हुई थी रिपोर्ट

Sat, 11 Jan 2025 11:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Youth arrested for making indecent remarks on Ram Mandir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

युवक के श्री राम मंदिर और भाजपा पर अमर्यादित टिप्पणी करने का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रावतपुर थाना पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर शनिवार को आरोपी विशाल व्यास को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि कुछ दिन पहले रावतपुर निवासी विशाल व्यास ने अपने फेसबुक अकाउंट से 56 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में विशाल ने राम मंदिर और भारतीय जनता पार्टी पर अपमानजनक टिप्पणी करने के साथ ही सेना के जवानों के लिए भी अमर्यादित शब्द कहे थे। मामले में भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर रावतपुर पुलिस ने विशाल पर रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को पुलिस ने विशाल को रिश्तेदार के घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाने लगा। बोला-साहब गलती हो गई, मुझे माफ कर दो। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed