फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: young woman was murdered behind a police outpost and her body was thrown into a pond

Kanpur: चौकी के पीछे युवती की हत्याकर शव तालाब में फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त

Sat, 13 Dec 2025 11:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: young woman was murdered behind a police outpost and her body was thrown into a pond
पक्के तालाब में मौजूद पुलिस तथा ग्रामीणों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

नरवल थाना क्षेत्र में पाली चौकी के ठीक पीछे आरोपियों ने एक 30 वर्षीय युवती की हत्याकर शव तालाब में फेंक दिया। शनिवार दोपहर करीब एक बजे तालाब किनारे बकरियां चराने गए किशोर ने शव औंधे मुंह पड़ा देखा। पुलिस और फॉरेंसिक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार युवती के सिर, चेहरे और गाल पर चोट के निशान और नाक से खून बहता मिला है। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को मोर्चरी भिजवाया गया है।

विज्ञापन


नरवल इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार पाल ने बताया कि शव पर लाल कलर की हुडी और नीचे काले रंग का लोअर है। मौके पर भीड़ लगाए ग्रामीणों से पहचान कराई गई लेकिन सफलता नहीं मिली। शव की सूचना आसपास के थानों और चौकियों में दी गई है। शव की शिनाख्त के लिए प्रधान और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। सोशल मीडिया की मदद भी ली जा रही है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही। पाली चौकी के ठीक पीछे युवती के शव की भनक चौकी पुलिस को नहीं लगी। ग्रामीणों के अनुसार रात को युवती की हत्या करके उसके शव फेंकने की आशंका है। ग्रामीणों ने पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


लापता हाईस्कूल की छात्रा के परिजन पहुंचे
युवती के शव मिलने की खबर मिलते ही हाईस्कूल की लापता छात्रा के महाराजपुर निवासी माता-पिता मौके पर पहुंच गए। हालांकि, तब तक शव मोर्चरी भिजवाया जा चुका था। वह लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पीड़ित पिता का आरोप है कि शोहदे से परेशान होकर बेटी ने स्कूल आना जाना बंद कर दिया। इसके बाद से बेटी लापता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed