फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Young SP leader shot dead

यूपी: कानपुर में सरेशाम युवा सपा नेता की गोली मारकर हत्या, युवजन सभा कानपुर देहात का जिला उपाध्यक्ष था हर्ष

Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM IST
सार

सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है, वहीं सपा सहित अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया है।

विज्ञापन
Kanpur: Young SP leader shot dead
हर्ष यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बर्रा दो सब्जी मंडी में हत्यारे ने शुक्रवार सरेशाम समाजवादी युवजन सभा कानपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से सब्जी मंडी में दहशत फैल गई। इस बीच आरोपी सपा का झंडा लगी सफारी कार से फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इलाके में तनाव देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। बर्रा दामोदरनगर निवासी महेंद्र वीर प्रताप सिंह का इकलौता बेटा हर्ष यादव (20 वर्ष) विधि का छात्र था।
विज्ञापन


करीब छह माह पूर्व उसे युवजन सभा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार देर शाम वह अपनी आई-10 कार से दो दोस्तों के साथ कुछ घरेलू सामान लेने बर्रा दो सब्जी मंडी गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरिओम दुग्ध डेयरी के पास सफेद रंग की सफारी से आए हत्यारोपी ने पिस्टल से फायरिंग कर हर्ष की कार का अगला पहिया पंचर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दो फायर उसकी कार पर किए। इससे दहशत में आए उसके दोनों दोस्त कार से उतरकर सब्जी मंडी की ओर भाग निकले। हर्ष जैसे ही कार से उतरा हत्यारोपी ने उस पर तीन राउंड फायर झोंक दिए। सिर, पेट और माथे पर गोली लगते ही हर्ष लहूलुहान होकर गिर गया।


हत्यारोपी अपनी कार में सवार होकर संकटमोचन हनुमान मंदिर की ओर फरार हो गया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक ने जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। एडीसीपी साउथ डॉ. अनिल कुमार के अनुसार हत्यारोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed