{"_id":"692afff045e4ce7e890b988c","slug":"kanpur-young-man-walking-near-a-railway-line-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नशे की हालत में रेलवे लाइन के पास टहल रहे युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नशे की हालत में रेलवे लाइन के पास टहल रहे युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
Sat, 29 Nov 2025 07:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 29 Nov 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
विपिन पटेल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी में नशे की हालत में रेलवे लाइन के पास टहल रहे युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने परिजनों ने शव की शिनाख्त की। परिजनों के अनुसार तीन वर्षीय इकलौती बेटी की मौत की वजह से वह कई माह से गुमसुम था। मूलरूप से फतेहपुर के सुल्तानपुर निवासी विपिन पटेल (35) चकेरी के सैनिकनगर में रहकर मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
बड़े भाई मनोज के अनुसार विपिन पांच साल से यहां रह रहा था। 27 नवंबर की शाम नशे की हालत में घर आया। फिर चला गया और नहीं लौटा। शुक्रवार रात लोधनपुरवा में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों के अनुसार विपिन तलाकशुदा महिला के साथ आपसी सहमति से साथ रहता था। उससे तीन वर्षीय बेटी शिवानी थी। अगस्त में बच्ची की मौत हो गई थी। तब से वह अक्सर शराब पीने लगा था।
विज्ञापन
