फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Young man shot dead body tied with muffler and dumped police cremated the body as unidentified

Kanpur Murder: युवक की गोली मारकर हत्या, मफलर से बांधकर शव फेंका, पुलिस ने अज्ञात में कर दिया अंतिम संस्कार

Sat, 06 Dec 2025 09:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 Dec 2025 09:33 AM IST
सार

Kanpur News: सचेंडी थानाक्षेत्र के बिनौर नहर में एक दिसंबर को मिले अज्ञात युवक के शव की चार दिन बाद शिनाख्त न होने पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ कि युवक की कनपटी में गोली मारकर हत्या की गई थी और हाथ-गला मफलर से कसकर बांधे गए थे।

विज्ञापन
Kanpur Young man shot dead body tied with muffler and dumped police cremated the body as unidentified
सचेंडी थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में हमलावरों ने 25 वर्षीय युवक की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों हाथ और गला मफलर से बांधकर शव सचेंडी थानाक्षेत्र के बिनौर नहर में फेंक दिया। सोमवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शिनाख्त कराने का प्रयास किया। चार दिन बाद भी शिनाख्त न होने पर शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम के बाद शव का अज्ञात में अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

सचेंडी पुलिस के अनुसार, एक दिसंबर की दोपहर 12:30 बजे कंट्रोल रूम में बिनौर नहर में शव पड़े होने की जानकारी मिली। कार्यवाहक प्रभारी सुभाष चंद्र वर्मा, चौकी प्रभारी दिनेश कुमार फोर्स के साथ फॉरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। उसके शरीर पर काली शर्ट, हरे रंग की पैंट थी। शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन

बाएं कान पर गहरा निशान मिला
थाने के उपनिरीक्षक आदर्श शुक्ला ने पंचनामा कर शव मॉर्चुरी भेज दिया। पांच दिसंबर को युवक का पोस्टमॉर्टम हुआ। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि युवक के बाएं कान पर गहरा निशान मिला है। उसे गोली मारी गई है। एक्सरे कराने पर पता चला कि गोली आरपार हो गई। अधिक खून बहने से मौत हुई है। वहीं, दाएं कान के ऊपर भी एक घाव मिला है।

डीएनए संरक्षित कर लिया गया
दोनों हाथ पीछे मफलर से बंधे थे। उसी मफलर से गला कसा गया था। ग्रामीणों में चर्चा थी कि हत्या आशनाई या फिर रंजिश में की गई है। सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिस्ट ने बताया कि युवक की शिनाख्त के लिए डीसीआरबी सूचना भिजवाई गई है। साथ ही अन्य जिलों से मिसिंग लोगों की भी जानकारी की जा रही है। शव की शिनाख्त न हो पाने के कारण डीएनए संरक्षित कर लिया गया है।

विज्ञापन

सचेंडी में मिले पहले भी हत्या कर फेंके गए शव

  • आठ नवंबर 2025 को सचेंडी थानाक्षेत्र के संजय नगर में बीपीसीएल बाउंड्री के भीतर संजयनगर निवासी पारितोष के खेत में जला हुआ कंकाल मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह नहीं पता चल पाया कि कंकाल महिला का था किसी पुरुष का है।

  • 30 नवंबर 2024 को सचेंडी थानाक्षेत्र में भौंती से भीमसेन जाने वाली रोड पर सुजानपुर रेलवे अंडरपास के पास काली पॉलिथीन में लिपटा युवती का अधजला शव मिला था। शव के पास एक पोटली में नशे की गोलियां पुलिस और फॉरेंसिक टीम को मिली थी। शव के पोस्टमार्टम में डॉक्टर ने हत्या की पुष्टि की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed