{"_id":"6ab26c3ffa6e82711c074d61","slug":"kanpur-young-man-missing-for-two-days-called-mother-saying-i-am-in-danger-then-his-mobile-went-dead-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: खतरे में हूं...कहकर मां को किया फोन, फिर बंद हो गया मोबाइल, दो दिन से लापता है युवक, अनहोनी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: खतरे में हूं...कहकर मां को किया फोन, फिर बंद हो गया मोबाइल, दो दिन से लापता है युवक, अनहोनी की आशंका
Tue, 22 Sep 2026 05:24 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 22 Sep 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सेनपश्चिम पारा थाना
- फोटो : amar ujala
सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के तिर्मा गांव निवासी सूरज कुमार 19 सितंबर की दोपहर पत्नी से मिलने साढ़ क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित ससुराल गया था। देर शाम उसने मां उर्मिला के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल कर खुद के खतरे में होने की बात कही। इसके बाद फोन कट गया। दोबारा संपर्क करने पर नंबर बंद मिला। इसके बाद से सूरज का कोई पता नहीं चल सका है। परिजन ने तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
परिजन के मुताबिक सूरज बीते शनिवार दोपहर घर से लालपुर जाने के लिए निकला था। देर शाम मां उर्मिला के मोबाइल पर अनजान नंबर से उसका कॉल आया। सूरज ने बताया कि वह खतरे में है। मां कुछ समझ पातीं और उससे विस्तार से बात करतीं, इससे पहले ही कॉल कट गई। परिजन ने उसी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परिजन ने सूरज की ससुराल पहुंचकर जानकारी की। पत्नी और ससुराल पक्ष से पूछताछ के साथ परिचितों और रिश्तेदारों से भी उसके बारे में पता किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश के बावजूद सूरज का पता नहीं चला। 20 सितंबर को परिजन ने सेन पश्चिम पारा थाने पहुंचकर तहरीर दी और अनहोनी की आशंका जताते हुए सूरज को तलाशने की गुहार लगाई। सेन पश्चिम थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस की मदद से उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन