फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur young man committed suicide by hanging himself in police custody body found hanging in the bathroom

Kanpur: थाने में हिरासत में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, बाथरूम में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 11 Sep 2025 10:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Sep 2025 10:35 AM IST
सार

Kanpur News: रावतपुर थाने में हिरासत के दौरान युवक ने बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजनों का कहना है कि वह नशे का आदी था और आए दिन घर में विवाद करता था।

विज्ञापन
Kanpur young man committed suicide by hanging himself in police custody body found hanging in the bathroom
बाथरूम में जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के रावतपुर थाने में गुरुवार सुबह बंदी का शव मिलने से पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रात करीब तीन परिजन उसे नशे की हालत में थाने लेकर आए। सुबह करीब छह बजे उसकी मौत हो गई। परिजन भले ही उसके नशे में होने की बात कर रहे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर उसने कैसे लोअर से लस्टिक निकाली।

विज्ञापन

उसके बाद पुलिस कर्मी के साथ बंदी ग्रह से दस कदम दूर बने बाथरूम में गया। वहां जाली में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रावतपुर के जयप्रकाश नगर निवासी दिनेश उर्फ गुड्डू (35) यहां अपनी बुआ रेनू के घर रहता था। यहां वह शटरिंग का काम करता था। नशे का आदी था। इसके चलते मकरबर्टगंज निवासी पिता दिलीप ने पहले ही उससे परेशान होकर घर से भगा दिया था।  बुधवार रात को उसने नशे की हालत में मोहल्ले में हंगामा किया।

विज्ञापन

रात में करीब एक घंटे तक चिल्लाता रहा
रिश्ते में चाचा मुन्ना गौतम ने समझाने का प्रयास, लेकिन वह नहीं माना। तो बुआ और अन्य लोग रात करीब तीन बजे उसे थाने लेकर आए और थाने में इसकी शिकायत की।  पुलिस ने उसे बंद कर दिया। बंदी ग्रह में बंद अन्य बंदियों के मुताबिक रात में करीब एक घंटे तक वह चिल्लाता रहा है। इसके बाद उल्टी करने लगा। कुछ देर शांत रहा फिर लेट गया।  थोड़ी देर शांत रहने के बाद लोअर उतारकर उसकी लास्टिक निकालने गला।

विज्ञापन

परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी
कुछ समझ पाते उससे पहले उसने पुलिस कर्मी को शौचालय जाने के लिए आवाज दी। कर्मी उसे लेकर बाथरूम गए।  लोअर और शर्ट पहनकर अंदर गया। उसके बाद जाली में फंदा लगा लिया। करीब आधे घंटे बाद उसकी मौत की जानकारी हुई। पुलिस ने आनन फानन शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का भी कहना है युवक नशे का आदी था। आए दिन झगड़ा करता था। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने इसमें अभी तक कोई अधिकृत बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन

रविवार को बुआ का गला दबा दिया था
मोहल्ले के लोगों के मानें, तो युवक नशे का आदी था। बीते रविवार को उसने मोहल्ले में खूब हंगामा किया । अपनी बुआ शटरिंग वाले तार से गला दबा दिया। उसके गले में निशान पड़ गया था। किसी तरह उसे लोगों ने छुड़ाया। पीड़िता ने आईजीआरएस में इसकी शिकायत भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed