फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur young man committed suicide by hanging himself his body found hanging from tree family suspected murder

Kanpur: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 07 Sep 2025 10:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 07 Sep 2025 10:19 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर के पड़री गंगादीन गांव में युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की।

विज्ञापन
Kanpur young man committed suicide by hanging himself his body found hanging from tree family suspected murder
घटना के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में सजेती थाना क्षेत्र के पड़री गंगादीन गांव में शनिवार रात एक युवक ने गांव के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह ग्रामीणों ने शव लटका देखा, तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

गांव निवासी शोभित (19) अविवाहित था। बताया जा रहा है कि उसने रात में पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। अंधेरा होने से लोगों को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। रविवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा, तो परिजनों व पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन



शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक का बड़ा भाई राम सिंह कानपुर में रहता है। उसने भाई की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed