Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: young man committed suicide after making a video call to his female fri

UP: महिला मित्र को वीडियो कॉल कर युवक ने दी जान, चार दिन पूर्व हाथ की नस काटने का किया था प्रयास

Sat, 17 Jan 2026 11:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: young man committed suicide after making a video call to his female fri
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
खाड़ेपुर निवासी महिला मित्र ने कुछ दिन पहले शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो बजरिया के युवक ने उसे शनिवार को वीडियो कॉल कर मनाने की कोशिश की। न मानने पर निराश युवक ने वीडियो कॉल पर ही फंदा लगाकर जान दे दी। फोन न उठने पर परिजन घर पहुंचे तो घटना का पता चला। परिजनों के अनुसार चार दिन पहले भी युवक ने इसी बात पर हाथ की नस काटने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


कर्नलगंज निवासी गौतम सोनकर (23) लोहा मंडी में नौकरी करता था। पिता मिंटू ने बताया कि दो दिन पहले गौतम के साथ बाइक से भैरो मंदिर जाने के दौरान गिर जाने से पत्नी दिपाली घायल हो गई थी। उर्सला अस्पताल में भर्ती है। गुरुवार को उनके ससुर राकेश का निधन हो गया था। शुक्रवार को बेटा गौतम उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। वहां से लौटने के बाद बेटा घर पर अकेला था जबकि छोटा बेटा डूग्गू , तीन बेटियां व वह खुद अस्पताल में थे। इस बीच बेटे ने खाड़ेपुर निवासी अपनी महिला मित्र को वीडियो कॉल कर फंदा लगा लिया। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले अनबन के चलते बेटा महिला मित्र के घर पहुंच गया था जहां उसने अपनी नस काट ली थी। तब उन्हें दोनों के संबंधों के बारे में पता चला था। बजरिया थाना प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया कि महिला मित्र के शादी से इन्कार पर युवक ने आत्महत्या की है। अगर पीड़ित परिवार कोई शिकायत करेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed