फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Young man brutally beaten to death for opposing gambling, four arrested

Kanpur: जुआ खेलने के विरोध में युवक की पीट-पीटकर नृशंस हत्या, चार गिरफ्तार

Wed, 20 Aug 2025 03:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Aug 2025 03:40 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Young man brutally beaten to death for opposing gambling, four arrested
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सीसामऊ थानाक्षेत्र में घर के बाहर जुआ खेलने के विरोध की खुन्नस में इलाके के चार लोगों ने मिलकर युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया था। आरोपी युवक को मरा समझकर सड़क पर फेंक पर भाग निकले थे। परिजनों ने युवक को रावतपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार की सुबह युवक की मौत हो गई। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


द्वारिकापुरी निवासी सागर वर्मा (22) स्क्रीन प्रिटिंग का काम करता था। पत्नी अंशिका ने बताया कि इलाके में रहने वाले शोभित, आदर्श उर्फ पुल्ली और रोहित सिंह राजपूत उर्फ घंटुल ने घर के पास जुआ खेलते हैं और गाली-गलौज करते हैं। रक्षाबंधन वाले दिन पति ने जुआ और गालीगलौज का विरोध किया था। जिस पर आरोपी युवकों ने पति के साथ मारपीट की थी। उस वक्त मौके पर पहुंची पुलिस दोबारा जुआ होने पर आरोपियों को पकड़ने की बात कहकर चली गई थी।
विज्ञापन

Kanpur: Young man brutally beaten to death for opposing gambling, four arrested
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद से आरोपी सागर से खुन्नस रखने लगे थे। पिता सुरेश ने बताया कि सोमवार रात शोभित उनके घर आया और सागर को घर से ले गया था। जिसके बाद से वह घर नहीं लौटे। मंगलवार सुबह घर के पास सुलभ शौचालय के बाहर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला था।
विज्ञापन

Kanpur: Young man brutally beaten to death for opposing gambling, four arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में इलाज के दौरान रात 2.30 बजे मौत हो गई। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि जुए के विवाद में मारपीट की बात गलत है। पत्नी की तहरीर पर चारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed