{"_id":"68594322395422d0730a4d3a","slug":"kanpur-young-man-bathing-in-pool-dies-by-drowning-2025-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: तेज आवाज में बज रहे थे गाने, दोस्तों संग पूल में कर रहा था मस्ती...अचानक खींच ले गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: तेज आवाज में बज रहे थे गाने, दोस्तों संग पूल में कर रहा था मस्ती...अचानक खींच ले गई मौत
Mon, 23 Jun 2025 05:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Jun 2025 05:37 PM IST
सार
चार फीट गहरे पूल में डूबने से युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मामला चकेरी के सनिगवां स्थित वाटर वॉल का है।
विज्ञापन
मृतक शिखर सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वो अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने निकला गया था। पूल में सभी नहाने के लिए उतरे, इस दौरान तेज आवाज में गाने भी बज रहे थे। नहीं पता था कि अब वो दोबारा कभी घर नहीं आएगा...यह कहते हुए इकलौते बेटे की मौत से मृतक के परिजन फफक पड़े। मामला चकेरी थानाक्षेत्र के सनिगवां स्थित वाटर वॉल का है। यहां बीते रविवार की देर रात को दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की पूल में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
यशोदा नगर निवासी शैलेन्द्र सिंह का इकलौता बेटा शिखर सिंह (24) था। उसके दोस्तों ने बताया कि शिखर ने कुछ माह पहले नगर निगम की ठेकेदारी शुरू की थी। परिवार में पिता के अलावा मां बीनू और बहन अनामिका है। शिखर के दोस्तों ने बताया कि रविवार देर रात को वे लोग पार्टी करने सनिगवां स्थित वाटर वॉल वाटर पार्क आये थे। जहां पर पूल में नहाने के दौरान शिखर डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद से ही हड़कंप मच गया।

Trending Videos
चकेरी थाना
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी पाकर परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि प्राथमिक जांच में युवक की डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।