फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Yoga session held at the 37th Battalion PAC the personnel pledged to lead a healthy life

Kanpur: 37वीं वाहिनी पीएसी में योगाभ्यास, ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ थी थीम, जवानों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

Sun, 21 Jun 2026 10:44 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 21 Jun 2026 10:44 AM IST
सार

Kanpur News: 37वीं वाहिनी पीएसी में 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' थीम पर योग दिवस मनाया गया। सेनानायक बी.बी. चौरसिया ने जवानों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
Kanpur Yoga session held at the 37th Battalion PAC the personnel pledged to lead a healthy life
37वीं वाहिनी पीएसी में योगाभ्यास - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में 37वीं वाहिनी पीएसी परिसर में रविवार को 12वें विश्व योग दिवस के अवसर पर 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' थीम के तहत सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेनानायक बी.बी. चौरसिया के निर्देशन एवं उपस्थिति में उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

विज्ञापन

योगाचार्य पीटीआई ऋषि यादव के मार्गदर्शन में प्रार्थना, वार्म-अप, विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। सेनानायक बी.बी. चौरसिया ने कहा कि योग केवल एक दिवस का उत्सव नहीं, बल्कि स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने की कला है। उन्होंने सभी को योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

विज्ञापन





विश्व कल्याण का लिया संकल्प
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने मानसिक शांति और विश्व कल्याण का संकल्प लिया। सेनानायक ने योगाचार्य को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अधिकारियों और जवानों के लिए हर्बल पेय की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारी, कर्मचारी और जवान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed