फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Yamuna wreaks havoc in Ghatampur SDM kept patrolling throughout night kept information from villagers

Kanpur: घाटमपुर में यमुना का कहर…रात भर पेट्रोलिंग करते रहे एसडीएम, ग्रामीणों से लेते रहे जानकारी

Fri, 01 Aug 2025 10:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Aug 2025 10:32 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से बहुत ऊपर पहुंच गया है, जिससे कई गांवों की सड़कें डूब गई हैं। वहीं, एसडीएम ने रातभर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की पेट्रोलिंग कर ग्रामीणों को सुरक्षा के उपाय बताए।

विज्ञापन
Kanpur Yamuna wreaks havoc in Ghatampur SDM kept patrolling throughout night kept information from villagers
ग्रामीणों से जानकारी लेते एसडीएम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में यमुना नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे इलाके में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। शुक्रवार की सुबह, नदी का जलस्तर खतरे के निशान 103.63 मीटर से बढ़कर 106.3 मीटर तक पहुंच गया है, जिसमें 8 से 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन

नदी का पानी यमुना पट्टी के कई गांवों की सड़कों पर आ गया है, जिससे इन इलाकों का जमीन से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। ग्रामीणों को आने-जाने के लिए अब नाव या मोटर लगी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह मऊ नखत की पंचायत सचिव और प्रधान भी इसी मोटर लगी नाव से गांव जाते दिखे।

विज्ञापन

Kanpur Yamuna wreaks havoc in Ghatampur SDM kept patrolling throughout night kept information from villagers
ग्रामीणों से जानकारी लेते एसडीएम - फोटो : amar ujala

एसडीएम ने रातभर की पेट्रोलिंग
हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने गुरुवार की पूरी रात बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों में जाकर पेट्रोलिंग की। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर हालात की जानकारी ली और उन्हें सुरक्षा के लिए ज़रूरी एहतियाती उपाय भी बताए।

Kanpur Yamuna wreaks havoc in Ghatampur SDM kept patrolling throughout night kept information from villagers
घाटमपुर रात भर पेट्रोलिंग करते रहे एसडीएम - फोटो : amar ujala

प्रशासन लगातार जलस्तर पर रखे है नजर
एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन जलस्तर पर लगातार नजर रख रहा है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी संभावनाओं पर काम किया जा रहा है कि बाढ़ से लोगों को कोई समस्या न हो। प्रशासन द्वारा आपात स्थितियों से निपटने के लिए पूरी तैयारियां की गई हैँ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed