{"_id":"69f58b06588b52de98077817","slug":"kanpur-workers-still-struggling-for-an-eight-hour-workday-seminar-organized-on-labour-day-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आठ घंटे श्रम के लिए मजदूर आज भी संघर्षरत, श्रमिक दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, कानूनी सहायता की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आठ घंटे श्रम के लिए मजदूर आज भी संघर्षरत, श्रमिक दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, कानूनी सहायता की दी जानकारी
Sat, 02 May 2026 10:57 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 02 May 2026 10:57 AM IST
सार
Kanpur News: ग्वालटोली में श्रमिक दिवस पर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने गोष्ठी कर मजदूरों के अधिकारों की आवाज बुलंद की। नेताओं ने कहा कि 1886 से शुरू हुआ आठ घंटे काम का संघर्ष आज भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन
मजदूर सभा भवन ग्वालटोली में गोष्ठी का आयोजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर शुक्रवार को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच की ओर से नए श्रम कानून और असंगठित श्रमिक वर्ग विषय पर मजदूर सभा भवन ग्वालटोली में गोष्ठी का आयोजन किया। श्रमिक नेताओं ने कहा कि आठ घंटे श्रम के लिए मजदूर आज भी संघर्षरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच कानपुर के संयोजक असित कुमार सिंह ने कहा कि मजदूर वर्ग 1886 से आज तक आठ घंटे के श्रम के लिए संघर्ष कर रहा है। डॉ. परवेज अख्तर और नित्या चावला ने मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी। उमेश शुक्ला, मोहम्मद वशी, ओमप्रकाश आनंद, राजेश सिंह, आरडी गौतम, नौशाद आलम मंसूरी, एसएएम जैदी, प्रताप साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन