फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Womens Reservation Unacceptable Without a Caste Census Karishma Thakur Warns of Agitation

Kanpur: बिना जातिगत जनगणना महिला आरक्षण मंजूर नहीं; करिश्मा ठाकुर ने दी आंदोलन की चेतावनी, जानें और क्या कहा

Fri, 17 Apr 2026 05:04 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 17 Apr 2026 05:04 PM IST
सार

Kanpur News: महिला कांग्रेस अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर ने चेतावनी दी है कि यदि जातिगत जनगणना के बिना महिला आरक्षण लागू हुआ, तो कांग्रेस ओबीसी महिलाओं के हक के लिए देशव्यापी आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
Kanpur Womens Reservation Unacceptable Without a Caste Census Karishma Thakur Warns of Agitation
उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस बुंदेलखंड की प्रदेश अध्यक्षा करिश्मा ठाकुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

जातिगत जनगणना पूरी करने के बाद ही मोदी सरकार महिला आरक्षण बिल को लागू करे। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी प्रदेश और देश स्तर पर प्रदर्शन व आंदोलन करेगी। यह बात उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस बुंदेलखंड की प्रदेश अध्यक्षा करिश्मा ठाकुर ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

विज्ञापन

करिश्मा ठाकुर ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार चुनावी लाभ के लिए जल्दबाजी में महिला आरक्षण बिल पास कराना चाहती है। बिना जातिगत जनगणना कराए महिला आरक्षण बिल पास होने से ओबीसी की माताओं-बहनों को लोकसभा में प्रतिनिधित्व का मौका नहीं मिल पाएगा, जबकि इनकी संख्या लगभग 60 फीसदी है।

विज्ञापन

लगभग 15 लाख निर्वाचित महिलाएं हैं
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने संविधान संशोधन करके ओबीसी के आरक्षण का प्रावधान रखा था। लगभग पांच साल तक चली चर्चा के बाद पंचायत और नगर पालिका चुनाव में महिलाओं के आरक्षण का कानून बना और इसी का नतीजा है कि आज पंचायत और नगर पालिकाओं में लगभग 15 लाख निर्वाचित महिलाएं हैं, जो 40 फीसदी से भी अधिक हैं।





छल को बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस
मोदी जी कुछ नया नहीं कर रहे यह पुरानी परंपरा है। चुनाव में लाभ के लिए मोदी सरकार द्वारा ओबीसी की महिलाओं के साथ किए जाने वाले छल को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। वार्ता के दौरान कांग्रेस सोशल मीडिया विंग की प्रदेश महासचिव निहारिका सिंह, मोना पासवान, ममता शर्मा, ममता परिहार, दिव्यता बाजपेई, प्रियंका शर्मा, प्रियंका राजपूत आदि रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed