{"_id":"69e333998eed5278f50d7c37","slug":"kanpur-women-take-to-the-streets-against-love-jihad-slogans-of-become-durga-become-kali-resound-2026-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: लव जिहाद के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं, 'दुर्गा बन, काली बन' का गूंजा नारा, DM को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: लव जिहाद के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं, 'दुर्गा बन, काली बन' का गूंजा नारा, DM को सौंपा ज्ञापन
Sat, 18 Apr 2026 01:03 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:03 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर में लव जिहाद के खिलाफ महिलाओं ने विशाल रैली निकालकर दुर्गा-काली बनने का नारा दिया और कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
कानपुर में लव जिहाद के खिलाफ विशाल प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
देशभर में लव जिहाद के बढ़ते मामलों को लेकर कानपुर की सड़कों पर भारी जनाक्रोश देखने को मिला। शनिवार को राम गोपाल चौराहे से शुरू हुई जन जागरूकता यात्रा में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने हजारों की संख्या में हिस्सा लिया। हाथों में बैनर-पोस्टर थामे प्रदर्शनकारियों ने साफ संदेश दिया कि अब बेटियों की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
तू दुर्गा बन, तू काली बन...के नारों से गूंजा शहर
विरोध प्रदर्शन के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान उस नारे ने खींचा, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। महिलाओं ने बुलंद आवाज में नारा लगाया "तू दुर्गा बन, तू काली बन, कभी न बुर्के वाली बन। जन जागरूकता यात्रा राम गोपाल चौराहे से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरी।
विज्ञापन
Trending Videos
कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शनकारियों के हाथों में मौजूद पोस्टरों पर लव जिहाद के खिलाफ कड़े कानून बनाने और बेटियों को सतर्क रहने की अपील की गई थी। प्रदर्शनकारी पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जहां जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। लव जिहाद के मामलों की त्वरित जांच और दोषियों को फांसी जैसी सख्त सजा देने की मांग उठाई गई।