फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Womans body found outside community center injury marks on forehead suspected heart attack

कानपुर: कम्युनिटी सेंटर के बाहर मिला महिला का शव, माथे पर चोट के निशान, हार्ट अटैक से मौत की आशंका, जांच शुरू

Thu, 08 Oct 2026 12:23 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 08 Oct 2026 12:23 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर स्थित कम्युनिटी सेंटर के बाहर बुधवार देर रात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के माथे पर चोट का निशान था। शुरुआती जांच में पुलिस को हार्ट अटैक आने के बाद गिरने से माथे पर चोट लगने की आशंका है।

विज्ञापन
Kanpur Womans body found outside community center injury marks on forehead suspected heart attack
कल्याणपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बर्रा के जरौली निवासी महिला का बुधवार रात कल्याणपुर स्थित कम्युनिटी सेंटर के बाहर शव मिला। इलाकाई लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के माथे पर चोट का निशान था। पुलिस उसे नजदीकी सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

महिला के पास मिले हैंड बैग में आधार, तीन पैन कार्ड और चार डेबिट-क्रेडिट कार्ड थे। आधार में नाम कंचन सिंह और पता लखनऊ के जानकीपुरम का है। बैग में कन्नौज की रोडवेज बस की दो टिकट भी मिलीं। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि महिला की शिनाख्त कंचन सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है पुलिस
पति का निधन हो चुका है। एक बेटा प्रखर है, जो मथुरा से बीसीए कर रहा है। महिला यहां क्या करने आई थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। प्राथमिक जांच में हृदय गति रुकने से जमीन पर गिरने के कारण माथे पर चोट लगने की आशंका है। पुलिस महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed