{"_id":"6a3617424ea35cc94f06897d","slug":"kanpur-womans-body-found-near-railway-tracks-elderly-woman-had-gone-for-a-morning-walk-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: रेलवे ट्रैक किनारे मिला महिला का शव, सुबह टहलने निकली थी वृद्धा, परिजन बोले- मानसिक हालत ठीक नहीं थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: रेलवे ट्रैक किनारे मिला महिला का शव, सुबह टहलने निकली थी वृद्धा, परिजन बोले- मानसिक हालत ठीक नहीं थी
Sat, 20 Jun 2026 10:00 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:00 AM IST
सार
Kanpur News: महाराजपुर के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास वृद्धा का शव मिला है। मानसिक रूप से अस्वस्थ वृद्धा सुबह घर से निकली थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह करीब छह बजे डीएफसीसी डाउनलाइन खंबा नंबर 452/ 6-7 के बीच में एक 55 वर्षीय वृद्धा का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची महाराजपुर पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराई गई, जिसमें बड़ागांव के रहने वाले जीतू ने बताया कि उसकी मां सुनीता पत्नी उमेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह करीब पांच बजे वह घर से निकली थीं। मानसिक हालत ठीक न होने की वजह से वह रेलवे ट्रैक किनारे अक्सर टहलने निकल जाती थी। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक किनारे शव पड़ा हुआ है, तब घटना की जानकारी हुई है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन