{"_id":"6ad26a879c19e8a3e90e9c46","slug":"kanpur-woman-swindled-of-rs-3-lakh-with-false-promise-of-a-railway-job-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रेलवे में नौकरी का झांसा देकर तीन लाख ठगे, पीड़िता ने डीसीपी साउथ से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रेलवे में नौकरी का झांसा देकर तीन लाख ठगे, पीड़िता ने डीसीपी साउथ से की शिकायत
Fri, 16 Oct 2026 11:59 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
गुजैनी में युवती को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक शातिर ने तीन लाख रुपये ठग लिए। फर्जी ज्वाॅइनिंग लेटर भी दिया। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण भी किया। युवती लखनऊ स्थित रेलवे के कार्यालय पहुंची तो फर्जीवाड़े का पता चला। इसके बाद युवक ने फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़िता ने डीसीपी साउथ से शिकायत की।
गुजैनी निवासी युवती के मुताबिक कुछ माह पहले वह मार्केटिंग की नौकरी करती थी। बीते मार्च माह में एक युवक से मुलाकात हुई। उसने छह लाख रुपये में रेलवे में नियुक्ति कराने का झांसा दिया। तीन लाख रुपये दे भी दिए। आरोप है कि नौ जून को आरोपी ने ज्वॉइनिंग लेटर और आइडी कार्ड देकर 25 जून को लखनऊ ले जाकर ज्वाइनिंग कराने की बात कही। 11 जून को उसे बहाने से गुजैनी हाईवे पर बुलाया। गुजैनी रेलवे लाइन की ओर लेजाकर शारीरिक शोषण किया। 25 जून को लखनऊ पहुंचने पर फर्जीवाड़ा खुला। डीसीपी साउथ ने बताया कि जांच कर कार्रवाई के लिए कहा गया है।