{"_id":"6939a41296dfa4485b0e5f96","slug":"kanpur-woman-living-with-boyfriend-dies-fir-registered-for-murder-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: प्रेमी संग रह रही युवती की मौत, हत्या में प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: प्रेमी संग रह रही युवती की मौत, हत्या में प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 10 Dec 2025 10:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 10 Dec 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
मानसी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बिधनू थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में पति को तलाक देकर प्रेमी संग रह रही युवती की सोमवार को जहरीला पदार्थ निगलने के बाद मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उसके पिता को सौंपा गया। बुधवार को युवती के परिजनों ने घर के बाहर शव रखकर प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
मझावन बारादरी निवासी मजदूर धर्मवीर गौतम की बेटी मानसी (21) की शादी तीन वर्ष पहले कानपुर देहात के एक युवक से हुई थी। छह माह पहले मानसी उसे तलाक देकर बिधनू के जगदीशपुर निवासी प्रेमी मनीष यादव संग रहने लगी। सोमवार उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। बुधवार को परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही। तीन घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि युवती ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से बिसरा सुरक्षित किया गया है। प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।