फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Woman dies under suspicious circumstances; husband flees; brother alleges brother-in-law killed her

Kanpur: संदिग्ध हालात में महिला की माैत, पति घर छोड़ कर भागा, भाई का आरोप- जीजा ने मार डाला

Thu, 30 Jul 2026 08:30 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 30 Jul 2026 08:30 PM IST
सार

महिला की संदिग्ध हालात में जान चली गई। सवा साल पहले गोविंदनगर थाना क्षेत्र के गोपालनगर कच्ची बस्ती में महिला की शादी हुई थी। घटना के बाद पति फरार हो गया।

विज्ञापन
Kanpur: Woman dies under suspicious circumstances; husband flees; brother alleges brother-in-law killed her
रिंकू उर्फ रंजू कुमारी की फाइल फोटो पति पंकज के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोविंदनगर थाना क्षेत्र में रिंकू उर्फ रंजू कुमारी (23) की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर बेटी होने पर ताने देने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विवाहिता के भाई का आरोप है कि जीजा ने जहरीला पदार्थ खिलाकर बहन की हत्या की और घर से भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बिहार के सिवान के थाना भगवानपुर के लाहोरी पौरिया निवासी विकास ने बताया कि उसने बहन रिंकू की शादी 11 मार्च 2025 को गोपालनगर कच्ची बस्ती निवासी ऑटो चालक पंकज यादव से की थी। दोनों की छह माह की बेटी सान्वी है। आरोप लगाया कि शादी के चार माह बाद सोने की चेन और बाइक के लिए रिंकू को प्रताड़ित करने लगे थे। गर्भावस्था के दौरान रिंकू को पंकज मायके छोड़ गया। 24 जनवरी 2026 को भांजी के जन्म के बाद उसने बहन को साथ रखने से मना कर दिया। मान-मनौव्वल के बाद बहन और भांजी को पंकज अपने साथ ले गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम पंकज ने बहन को खाने की चीज में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और घर से भाग गया। हालत बिगड़ने पर ससुरालीजन उसे हैलट ले गए जहां देर रात मौत हो गई। गोविंदनगर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि परिजन के आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed