फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: woman crossing the road was crushed by a truck, sparking uproar and stone pelting

Kanpur: सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने रौंदा, हंगामा व पथराव, कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद शांत हुए लोग

Sat, 29 Nov 2025 10:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Nov 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: woman crossing the road was crushed by a truck, sparking uproar and stone pelting
सड़क हादसे में महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर स्थित एफसीआई गोदाम के पास शनिवार सुबह टहलने निकली महिला को सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। गुस्साए क्षेत्रीय लोगों ने हंगामा करते हुए ट्रक पर पथराव कर दिया। सूचना पर एडीसीपी पूर्वी चार थानों के फोर्स संग मौके पर पहुंचे। अधिकारियों से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन


सुजातगंज निवासी सलीम अहमद बुटिक संचालक हैं। सलीम के अनुसार उनकी पत्नी दरक्शा खातून (55) रोज सुबह टहलने जाती थीं। शनिवार सुबह भी टहलने निकली थीं। एफसीआई गोदाम के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक के आगे से वह सड़क पार करके दूसरी तरफ जाने लगीं। तभी पहले से खड़े ट्रक के बगल से उसे ओवरटेक करता हुआ दूसरा ट्रक निकला। ट्रक ने दरक्शा को रौंद दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस पास के अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां की मौत की सूचना से बेटा नदीम, आमिर और बेटी आफशा बिलख पड़े।
विज्ञापन

 

Kanpur: woman crossing the road was crushed by a truck, sparking uproar and stone pelting
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं, हादसे के बाद इलाके के लोगों ने भाग रहे ट्रक का पीछा कर उसे रोक पकड़ लिया। चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। गुस्साए लोगों ने ट्रक पर पथराव कर दिया। लोगों ने ट्रकों के आवागमन को रोकने और मृतका को मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। इस बीच एडीसीपी पूर्वी अंजली विश्वकर्मा मौके पर पहुंचीं। लोगों को समझाना शुरू किया। तभी सपा विधायक मो. हसन रूमी भी पहुंचे।

 

Kanpur: woman crossing the road was crushed by a truck, sparking uproar and stone pelting
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने एफसीआई अधिकारियों से बात की। मृतक के परिजनों को मुआवजा देने, ट्रकों को बैरिकेडिंग लगाकर निकालने और सड़क किनारे न खड़ा करने देने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। एडीसीपी पूर्वी ने बताया कि ट्रकों के आवागमन से होने वाले हादसों की वजह से लोगों में आक्रोश है। मुआवजे को लेकर एफसीआई अधिकारियों से बात की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 
विज्ञापन

Kanpur: woman crossing the road was crushed by a truck, sparking uproar and stone pelting
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
तीन घंटे चला हंगामा
महिला की मौत के बाद लोगों ने शव सड़क पर रखकर सुबह सात से 10 बजे तक हंगामा किया। वह पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे और इलाके में ट्रकों का आवागमन पूरी तरह से बंद करने की मांग कर रहे थे। वहीं, मृतका के पति के मुताबिक इन ट्रकों के कारण पहले भी कई बार लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed