फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kanpur: woman close to Akhilesh Dubey who implicated Congress leader has been arrested from Kannauj

Kanpur: कांग्रेस नेता को फंसाने वाली अखिलेश दुबे की करीबी महिला कन्नौज से गिरफ्तार

Sun, 31 Aug 2025 11:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 31 Aug 2025 11:58 PM IST
सार

कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता अखिलेश दुबे की करीबी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित ने 9 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जेल भेजा गया।

विज्ञापन
Kanpur: woman close to Akhilesh Dubey who implicated Congress leader has been arrested from Kannauj
अधिवक्ता अखिलेश दुबे केस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता अखिलेश दुबे की करीबी महिला को कन्नौज के थाना ठठिया के एक गांव से रविवार को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार पीड़ित ने महिला के खिलाफ गालीगलौज, मुकदमे में फंसाने की धमकी व रंगदारी वसूलने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने नौ अगस्त को कोतवाली में अधिवक्ता अखिलेश दुबे, मो. आसिम उर्फ पप्पू स्मार्ट, आमिर बिच्छू, मो. शोएब, जैन कालिया, फराज, रामेंद्र उर्फ गुड्डू, हर्षित यादव, मीनेश यादव व आरोपी महिला पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि राजा ययाति के किले व लोकनिर्माण विभाग की भूमि पर कब्जा करने वाले कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मो. आसिम उर्फ पप्पू स्मार्ट समेत अन्य पर उन्होंने पूर्व में रिपोर्ट दर्ज कराई थीं। इस बात से नाराज होकर आरोपियों ने अधिवक्ता अखिलेश दुबे के साथ मिलकर तमाम बार साकेतनगर ऑफिस बुलाकर झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी।
विज्ञापन


बात न मानने पर गिरोह ने उनके विरुद्ध कोर्ट के माध्यम से नौबस्ता व कल्याणपुर में दुष्कर्म के दो झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए और मुकदमा खत्म करने के एवज में 10 लाख की रंगदारी मांगी गई। आरोपियों ने दोनों महिलाओं को 50-50 हजार रुपये देने को कहे। मना करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला को कन्नौज से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed