{"_id":"6a9714eaa9a38b98bf07231f","slug":"kanpur-woman-alone-at-home-in-rawatpur-strangled-to-death-after-being-robbed-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रावतपुर में घर में अकेली महिला की लूट के बाद गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रावतपुर में घर में अकेली महिला की लूट के बाद गला दबाकर हत्या
Tue, 01 Sep 2026 11:40 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
रावतपुर थानाक्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल के पास घर के निचले हिस्से में रहने वाली महिला की लूटने के बाद हत्या कर दी गई।देर शाम जब ऊपरी तल पर रहने वाली किराएदार पानी भरने के लिए मोटर चलाने पहुंची, तब वारदात की जानकारी हुई। घटना को अंजाम देने के बाद महिला को हत्यारोपी कुर्सी पर बिठा गए थे। एक निजी स्कूल के पास शिवमंगल कुशवाहा अपनी 58 साल की पत्नी उमा कुशवाहा के साथ रहते थे।
ऊपरी तल पर किराएदार रहते हैं। मंगलवार देर शाम के आस पास किराएदार पानी भरने के लिए मोटर चलाने गए तो उमा को कुर्सी पर बैठे देखा। जगाने पर वे न जगीं तो शिव मंगल को जानकारी दी। घर आकर शिवमंगल ने पहले सोचा कि अटैक पड़ा है, ध्यान से देखने पर गले में काला नीला निशान दिखाई दिया।घर के अंदर कमरे में सामान बिखरा हुआ था। देर रात 11 बजे सूचना मिलने पर डीसीपी वेस्ट एचएस कासिम आब्दी और रावतपुर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और परिवार वालों से वारदात की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।