फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Wins Trophy, Defeating Azamgarh 5-3 in Penalty Shootout

Kanpur News: पेनल्टी शूटआउट में कानपुर ने आजमगढ़ को 5-3 से हराकर जीती ट्रॉफी

Sun, 19 Apr 2026 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Wins Trophy, Defeating Azamgarh 5-3 in Penalty Shootout
मुरादाबाद में हुई अंडर-20 अंतर मंडलीय स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में विजयी कानपुर मंडल की टीम। - फोटो : संगठन
कानपुर। मुरादाबाद में 13 से 18 अप्रैल तक आयोजित अंडर-20 अंतर मंडलीय स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप (मो. शमसुद्दीन बाबू भाई ट्रॉफी) का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया। इसमें कानपुर मंडल ने आजमगढ़ मंडल को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन



फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने आक्रामक शुरुआत की लेकिन पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ में कानपुर के कप्तान समीर अरोड़ा ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। मैच समाप्ति से ठीक पहले आजमगढ़ के मो. कैफ ने गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया। निर्धारित समय तक बराबरी रहने पर मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा, जहां कानपुर के खिलाड़ियों ने संयम दिखाते हुए 5-3 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में आजमगढ़ के अबू हंजला को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और कानपुर के हर्षित पाल को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया। समापन पर उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मो. शाहिद ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन



कानपुर मंडल की जीत पर मनोज चतुर्वेदी, अजीत सिंह, अमित नारंग, आसिफ इकबाल, सुनील सिंह, शरद जायसवाल, देबुजीत यादव, सौरभ सिंह, प्रशांत सिंह व बलविंदर सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed