{"_id":"690d0c08c65e7f345705011a","slug":"kanpur-wins-the-inter-divisional-football-championship-defeating-varanasi-3-0-kanpur-news-c-362-1-ka11003-134709-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अंतर मंडलीय फुटबॉल चैंपियनशिप में कानपुर ने वाराणसी को 3–0 से हराकर जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अंतर मंडलीय फुटबॉल चैंपियनशिप में कानपुर ने वाराणसी को 3–0 से हराकर जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम में फुटबॉल मैच खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
कानपुर। पं. पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंतर मंडलीय फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मैच में गुरुवार को कानपुर ने वाराणसी को 3–0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। मैच ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला गया।
दोनों ही टीमों के बीच पहले हाफ तक मुकाबला बराबरी पर रहा। इसके बाद दूसरे हाफ में कानपुर की ओर से 50वें मिनट में आशुतोष मालवीय ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। 70वें मिनट में विहान खन्ना ने दूसरा और 76वें मिनट में प्रथम सिंह ने तीसरा गोल कर कानपुर को जीत दिलाई।
इस दौरान विपक्षी टीम वाराणसी की ओर से भी गोल करने के कई प्रयास किए गए लेकिन सभी निष्फल रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोलकीपर शुभ्रांश त्रिपाठी को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब कानपुर के यतेंद्र यादव को मिला।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के संयोजक संजीव पाठक ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर सुरेंद्र सिंह रैयत, मो. शरीफ, इंद्र मोहन रोहतगी, जिला फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह, सुनील खन्ना, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।