{"_id":"6a7e286d6ef916a6350f6288","slug":"kanpur-wins-the-boys-category-at-the-divisional-swimming-competition-kanpur-news-c-12-knp1034-1618545-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कानपुर विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कानपुर विजेता
विज्ञापन
कानपुर। मंडलीय विद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन फूलबाग स्थित यूनियन क्लब में हुआ। इसमें 25 से अधिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कानपुर ने अंडर-19 बालक वर्ग का खिताब जीता। शुभारंभ सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रशांत कुमार तिवारी ने किया।
अंडर-19 बालिका वर्ग में फर्रुखाबाद ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कानपुर दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में फर्रुखाबाद का दबदबा रहा और कानपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में कानपुर नगर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि फर्रुखाबाद दूसरे स्थान पर रहा। रामजानकी इंटर कॉलेज बिठूर और पं. जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज के तैराकों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डॉ. अजीत कुमार सिंह, डॉ. एचके झा, निकेश प्रवीण, मनीष मौर्य, कीर्ति चतुर्वेदी समेत अन्य मौजूद रहे।