फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Wild animal spotted on mango tree; panic ensues following reports of a leopard's arrival

Kanpur: आम के पेड़ पर दिखा जंगली जीव, तेंदुआ होने की सूचना से मचा हड़कंप

Sat, 20 Jun 2026 11:03 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 20 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Wild animal spotted on mango tree; panic ensues following reports of a leopard's arrival
पेड़ पर दिखा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवामीर में शनिवार को आम के पेड़ में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जंगल में कई नील गाय के शव भी पड़े होने का दावा किया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों ने वन विभाग से इसे जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


पुरवामीर कुछ किशोर आम तोड़ने के लिए गांव के बाहर एक बाग में गए थे। वहां किशोरों को आम के एक पेड़ पर जंगली जीव नजर आया। उन्होंने उसे बंदर समझ कर फोटो खींचा। गांव लौटकर ग्रामीणों को दिखाया तो उनके होश उड़ गए। वहीं बाग के पास नदी में मछलियों का शिकार करने करने गए कुछ किसानों ने तेंदुआ होने का दावा किया। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में कई नील गाय मरी पड़ी हैं, जिनका पेट फाड़ कर खाया गया है। आशंका है कि इसी तेंदुए ने नील गायों का शिकार किया होगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों और खेत खलियान में काम करने वाले किसानों में भय व्याप्त है। उधर, वन विभाग के वनकर्मी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि जंगली जीव आने की सूचना मिली है। रविवार को वन विभाग की टीम जंगल में जाकर कांबिंग करेगी। जाल लगाकर उसको पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल लोगों से जंगल में निहत्थे और अकेले न जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed