{"_id":"5f0867b2de93c829243f5365","slug":"kanpur-wife-murdered-on-suspicion-of-illegal-relationship","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मासूमों के आंसूओं से भी नहीं पिघला पिता का दिल, अवैध संबंधों के शक में पीट पीटकर पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूमों के आंसूओं से भी नहीं पिघला पिता का दिल, अवैध संबंधों के शक में पीट पीटकर पत्नी की हत्या
Sat, 11 Jul 2020 12:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका (फाइल फोटो) आरोपी अशोक
- फोटो : amar ujala
कानपुर के किदवईनगर थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में शुक्रवार को लोडर चालक अशोक विश्वकर्मा ने पत्नी प्रियंका (29) की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से पति को गिरफ्तार कर खून से सनी रॉड बरामद की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस दर्दनाक मंजर के गवाह तीन मासूम बच्चे हैं । अपने पिता से लाख गुहार लगाने के बाद भी कातिल ने पीट पीटकर पत्नी को मौत की नींद सुला दिया । पुलिस के अनुसार इंदिरा गांधी मलिन बस्ती स्थित हाते में किराये पर रहने वाले अशोक के तीन बच्चे हैं।

घटना के बाबत मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की गई। पता चला कि क्षेत्र में ही रहने वाले डीजे संचालक से प्रियंका के अवैध संबंध थे। इसका पता चलने पर अशोक ने कई बार प्रियंका को उससे बात करने से रोका। प्रियंका के अनसुना करने पर अक्सर विवाद होता था।
गुरुवार की रात झगड़ा होने पर प्रियंका ने अशोक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। इस पर देर रात तक अशोक को लॉकअप में बैठाने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। शुक्रवार सुबह दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि अशोक ने आंगन में पड़ी लोहे की रॉड से पीट-पीटकर प्रियंका की हत्या कर कर दी। थाना प्रभारी धनेष कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
पापा मम्मी को मत मारो...
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अशोक जब प्रियंका को रॉड से पीट रहा था, तो उसके दो बच्चे सुभांशी (10) और सम्राट (4) उसकेपैरों में पिलट गए और रोते हुए ‘पापा मम्मी को मत मारो’...कहते सुने गए। वहीं, सबसे छोटा सुधांशु (2) कमरे में ही रोता रहा।