{"_id":"60b5356db91b7e20c40776ff","slug":"kanpur-wife-hurt-by-husband-s-death-jumped-from-barrage-police-admitted-in-halat-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पति की मौत से आहत पत्नी ने बैराज से लगाई छलांग, पुलिस ने हैलट में कराया भर्ती, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पति की मौत से आहत पत्नी ने बैराज से लगाई छलांग, पुलिस ने हैलट में कराया भर्ती, हालत नाजुक
Tue, 01 Jun 2021 12:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:44 AM IST
सार
पति की मौत से आहत पत्नी ने सोमवार को गंगा बैराज में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला को बाहर निकाला और हैलट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
गंगा बैराज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में पति की मौत से सदमे में आई दर्शनपुरवा निवासी अधिवक्ता की पत्नी ने सोमवार देर शाम गंगा बैराज से छलांग लगा दी। हालांकि पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला को बाहर निकाला और हैलट में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
काकादेव पांडु नगर निवासी बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अरुण तिवारी के अधिवक्ता बेटे गौरव तिवारी की शादी दर्शनपुरवा निवासी गरिमा उर्फ हिमांशी से हुई थी। गरिमा ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से वह मायके में ही रह रही है।
पिछले मंगलवार को गरिमा ने बैराज से कूदकर जान देने का प्रयास किया था। तब पुलिस वालों ने बचा लिया था। इसके बाद शुक्रवार को पति गौरव ने जहर खाकर जान दे दी थी। इसके बाद सोमवार को दोबारा गरिमा ने जान देने की कोशिश की।