फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: widow was cheated in the name of getting a job after making friendship on Facebook

Kanpur: फेसबुक पर दोस्ती कर नौकरी लगवाने के नाम पर विधवा से ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 01 Sep 2024 09:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Sep 2024 09:31 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: widow was cheated in the name of getting a job after making friendship on Facebook
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र के स्वर्ण जयंती विहार में रहने वाली विधवा ने एक युवक पर फेसबुक पर दोस्ती कर नौकरी दिलाने के नाम पर 46 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। स्वर्ण जयंती विहार में रहने वाली शालिनी सक्सेना के मुताबिक उनके पति राजकुमार सक्सेना की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते वह नौकरी की तलाश कर रही थी। करीब तीन महीने पहले हमीरपुर के सुमेरपुर थानाक्षेत्र के तेरहा गांव निवासी पुष्पेंद्र अग्निहोत्री से फेसबुक पर उनकी दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों व्हाट्सएप पर बात करने लगे। इस बीच पुष्पेंद्र ने उसे संविदा कर्मी के तौर पर एसबीआई बैंक में नौकरी लगवाने के भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


उन्होंने आवेदन, बैंक में खाता खुलवाने और पुलिस वेरीफिकेशन के नाम पर पुष्पेंद्र के खाते में 46,600 रुपये ट्रांसफर कर दिए। पुष्पेंद्र ने ज्वाइनिंग सिक्योरिटी के नाम पर 48 हजार रुपये की और मांग की। शक होने पर शालिनी ने मिलकर नकद रुपये लेने को कहा तो पुष्पेंद्र ने नौकरी न मिलने की बात कहते हुए फोन काट दिया। ठगी का अहसास होने पर शालिनी ने पुष्पेंद्र के खिलाफ रेलबाजार स्थित साइबर सेल कार्यालय में सूचना देकर सेन पश्चिम पारा थाने में केस दर्ज करा दिया। थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed