फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur, Widening of GT Road, .now protest against construction of service lane and wall, people of eight villa

Kanpur: जीटी रोड का चौड़ीकरण...अब सर्विसलेन व दीवार निर्माण का विरोध, आठ गांव के लोगों ने रुकवाया काम

Thu, 19 Oct 2023 10:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 19 Oct 2023 10:09 PM IST
सार

Kanpur News: एनएचएआई के साइट इंजीनियर अमन मित्तल ने बताया कि दस्ते से सहयोग से 17 व 18 अक्तूबर को रामनगर (मंधना) से चौबेपुर की तरफ बुलडोजर से अवैध कब्जे गिराने का काम शुरू किया गया है।

विज्ञापन
Kanpur, Widening of GT Road, .now protest against construction of service lane and wall, people of eight villa
अरौल में विरोध के चलते रुका सर्विस लेन का निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जीटी रोड चौड़ीकरण के बाद आठ गांव के कुछ लोगों ने इसके दोनों तरफ सर्विसलेन व दीवार निर्माण का विरोध शुरू कर दिया है। इससे यहां काम बंद हो गया। वहीं, कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर के हस्तक्षेप के बाद एनएचएआई को काम पूरा कराने के लिए विशेष पुलिस दस्ता दिया गया है।

विज्ञापन

अब एनएचएआई ने निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण को ध्वस्त करने के लिए अभियान शुरू किया है। एनएचएआई ने मंधना में रामा मेडिकल कॉलेज रेलवे क्रॉसिंग के पास से कन्नौज, अलीगढ़ होते हुए जीटी रोड का चौड़ीकरण कराया है। इस रेलवे क्रॉसिंग से आईआईटी तक छह लेन के 90 मीटर के एलिवेटेड रोड का निर्माण रुका है।
विज्ञापन

वहीं, रामनगर सहित अमिलिया, तात्यागंज, रसूलपुर, अरौल, मिहुआ, हसौली काजीगंज, नारामऊ बांगर में सड़क के आसपास सर्विसलेन, दीवार निर्माण का कुछ ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। इससे यह काम रुक गया है। लोगों ने कई जगह अतिक्रमण कर गुमटियां, टट्टर शेड की दुकानें बना ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने दिए हैं कार्रवाई के निर्देश
साथ ही, ढाबों व गांवों के पास से सीधे जीटी रोड में आने के लिए अवैध कट बना लिए हैं। जानकारी कमिश्नर अमित गुप्ता ने इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एचएचएआई के अफसर पुलिस कमिश्नर आरके स्वर्णकार से मिले। उन्होंने सहयोग के लिए बिठूर, चौबेपुर, शिवराजपुर पुलिस का संयुक्त दस्ता गठित किया है।

अवैध कब्जे गिराने का काम शुरू किया
एनएचएआई के साइट इंजीनियर अमन मित्तल ने बताया कि दस्ते से सहयोग से 17 व 18 अक्तूबर को रामनगर (मंधना) से चौबेपुर की तरफ बुलडोजर से अवैध कब्जे गिराने का काम शुरू किया गया है। दस्ते ने दो दिन में 40 से ज्यादा अतिक्रमण ढहाए और अवैध रैंप तोड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed