{"_id":"68c9a6deb35760dc9e0c9742","slug":"kanpur-whole-family-beaten-up-in-a-dispute-over-overtaking-fir-lodged-against-30-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ओवरटेक करने के विवाद में पूरे परिवार को पीटा, 30 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ओवरटेक करने के विवाद में पूरे परिवार को पीटा, 30 पर रिपोर्ट दर्ज
Tue, 16 Sep 2025 11:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
नरवल थाना
- फोटो : amar ujala
बहनोई के घर से टैक्सी से लाैट रहे पूरे परिवार को ओवरटेक के विवाद में लोडर चालक ने साथियों संग मिलकर पीट दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 30 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने लोडर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। महाराजपुर के बौसर निवासी जयचंद्र ने दी तहरीर में बताया कि नरवल थानाक्षेत्र के पाली में रहने वाले बहनोई शैलेंद्र यादव के घर भांजी के जन्मदिन में शामिल होने परिवार समेत गए थे।
कार्यक्रम के बाद परिवार के साथ सोमवार देर रात टैक्सी से अपने गांव लौट रहे थे। बांबी गांव की नहर किनारे एक लोडर चालक बार-बार ओवरटेक करने लगा। ओवरटेक करने पर लोडर चालक का विरोध किया तो उसने लोडर आगे लगाकर दिया और झगड़े पर आमादा हो गया। लोडर चालक ने साथियों को बुला लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। महिलाओं और बच्चों को भी पीटा। नरवल इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार पाल ने बताया कि ओवरटेक करने के चक्कर में विवाद हुआ है। लोडर चालक सोनू, अंशु, रवि, जितेंद्र, नरेंद्र समेत 10 नामजद व 20 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने लोडर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।