फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: When lover refused to marry, on complaint of girlfriend, police took the groom to police station

Kanpur: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो प्रेमिका की शिकायत पर दूल्हे को थाने उठा लाई पुलिस, शादी टली

Thu, 11 Jul 2024 11:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Jul 2024 11:53 PM IST
सार

Kanpur News: प्रेमी की शादी के दिन प्रेमिका ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो पुलिस दूल्हे को थाने उठा लाई। 

विज्ञापन
Kanpur: When lover refused to marry, on complaint of girlfriend, police took the groom to police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रेमी की शादी की सूचना पर उसके घर पहुंची प्रेमिका को परिजनों ने घेरकर भगा दिया। नाराज प्रेमिका बर्रा थाने पहुंची और प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी। पुलिस भी दूल्हा बनने जा रहे प्रेमी को शादी वाले दिन थाने उठा लाई। रात तक समझौता न होने पर शादी टल गई।
विज्ञापन


बर्रा निवासी युवती ने बताया कि चार साल पहले एक पारिवारिक शादी में उसका परिचय रिश्तेदारी में आने वाले खाड़ेपुर निवासी युवक से हुआ। फोन पर बातचीत बढ़ी और फिर मुलाकातें शुरू हो गई। युवती के अनुसार युवक ने शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। हालांकि जब उसने शादी की बात कही तो युवक ने फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को जब उसे गुरुवार को युवक की बांगरमऊ उन्नाव में शादी की जानकारी मिली तो वह महिला बाल कल्याण परिवार की रेखा चंदेल व महिला मोर्चा की रजनी सेंगर, गुड्डी तिवारी आदि के साथ युवक के घर पहुंच गई। हालांकि परिजनों ने सभी को वहां से खदेड़ दिया। नाराज युवती ने बर्रा थाने पहुंचकर शिकायत कर दी। बर्रा इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर युवक को थाने लाया गया है। दोनों पक्षों में समझौता होता है तो ठीक, नहीं तो मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। उधर, दूल्हे के हिरासत में होने की वजह से शादी टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed