{"_id":"67acb789d5b86f20c80b8178","slug":"kanpur-when-fewer-buses-returned-from-prayagraj-the-number-of-trips-on-other-routes-was-reduced-2025-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: प्रयागराज से कम बसें लौटी तो अन्य रूटों पर घटा दिए फेरे, यात्री भटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: प्रयागराज से कम बसें लौटी तो अन्य रूटों पर घटा दिए फेरे, यात्री भटके
Wed, 12 Feb 2025 08:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 Feb 2025 08:31 PM IST
सार
Kanpur News: मंगलवार देर रात से सुबह तक 100 से ज्यादा बसें रवाना हुईं। देर रात दिल्ली, मेरठ और लखनऊ की बसें ढूंढे न मिलीं।
विज्ञापन
रोडवेज की बसें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माघ पूर्णिमा पर स्नान के लिए बीते तीन दिनों में प्रयागराज के लिए लगभग 500 बसें श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुईं। अन्य रूटों पर फेरे कम करने के बाद भी बस अड्डों पर मंगलवार देर रात लखनऊ, दिल्ली और झांसी आदि रूटों की बसें यात्रियों को ढ़ूंढ़े नहीं मिलीं। यह स्थिति बुधवार शाम तक बनी रही।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर प्रयागराज रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने के लिए अन्य रूटों पर फेरे घटाए गए। दिल्ली, मेरठ, लखनऊ और झांसी समेत कुछ अन्य रूटों पर दिक्कत हुई लेकिन जिस रूट पर पर्याप्त यात्री मिले, वहां के लिए बसें उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर प्रयागराज रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने के लिए अन्य रूटों पर फेरे घटाए गए। दिल्ली, मेरठ, लखनऊ और झांसी समेत कुछ अन्य रूटों पर दिक्कत हुई लेकिन जिस रूट पर पर्याप्त यात्री मिले, वहां के लिए बसें उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
रोडवेज की बसें
- फोटो : अमर उजाला
78 बसें गईं प्रयागराज, 118 वापस लौटीं
माघ पूर्णिमा के स्नान के लिए मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक 78 बसें प्रयागराज गईं। बुधवार दोपहर से रात तक 118 बसें यात्रियों को लेकर लौटीं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक के मुताबिक बुधवार से प्रयागराज रूट पर जाने वाले यात्रियों की संख्या कम हुई है। वहीं, लौटने वालों की संख्या बढ़ी है। गुरुवार से सभी रूटों पर स्थिति सामान्य हो जाएगी।