फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Weather will turn after 24 hours, possibility of rain with thunder

Kanpur Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत! 24 घंटे बाद पलटेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

Fri, 28 Apr 2023 10:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Apr 2023 10:31 AM IST
सार

Weather Update: मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, समुद्री सतह पर चक्रवाती गतिविधियां बढ़ीं हैं। इसका असर कानपुर में भी दिखेगा। आज बारिश के आसार है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Weather will turn after 24 hours, possibility of rain with thunder
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी। सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार से मध्यम श्रेणी के बादल छाएंगे, हवाएं तेज होंगी। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

विभाग के मौसम प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की सतह पर मौसमी गतिविधियां तेज हो रही हैं। इसके साथ ही चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में है।
विज्ञापन

इसका असर कानपुर परिक्षेत्र के मौसम पर भी पड़ेगा।डॉ. पांडेय ने बताया कि 24 घंटे के बाद मौसमी गतिविधियों का असर आ जाएगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। इसके साथ ही रात का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आ सकता है पारा और नीचे
उन्होंने बताया कि एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है। मौसम बदलने पर पारा और नीचे आ सकता है। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव रविवार तक रह सकता है।  कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, ओले भी गिर सकते हैं।

बिगड़ सकता है मौसम, लोग रहें सावधान
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, 28 से 30 अप्रैल के बीच मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना है। आंधी, ओले के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है। उन्होंने लोगों को चेताया कि अगर मौसम बिगड़े, तो लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

थमा हुआ है गर्मी का प्रकोप
मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश की आशंका है। अप्रैल महीने में बारिश ने कानपुर का 20 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बदले मौसम के मिजाज से पूरे प्रदेश में गर्मी का प्रकोप फिलहाल थमा हुआ है।हालांकि, आशंका जाहिर की गई है कि  इसके बाद तेज धूप और गर्मी रहेगी। तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है।

तापमान
अधिकतम-35.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-22 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed