फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Pollution reaches above 200 AQI after a week, weather will remain humid for next three

Kanpur Weather Update: एक सप्ताह बाद 200 एक्यूआई से ऊपर पहुंचा प्रदूषण, अगले तीन दिनों तक मौसम में रहेगी नमी

Thu, 23 Nov 2023 09:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Nov 2023 09:03 AM IST
सार

Weather News: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कानपुर में अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदूषण की मात्रा भिन्न रही। सर्वाधिक प्रदूषित क्षेत्र ब्रह्ननगर के पास नेहरू नगर के एक किमी का दायरा रहा।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Pollution reaches above 200 AQI after a week, weather will remain humid for next three
कानपुर में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के मौसम में नमी आते ही प्रदूषण बढ़ना शुरू हो गया है। बुधवार को करीब एक सप्ताह बाद प्रदूषण की मात्रा 200 एक्यूआई पार कर गई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री से कम रहा।

विज्ञापन

पारा 26.6 रिकार्ड किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी कमी आई। रात का पारा 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय हवा चलने से ठंडक महसूस हुई। डॉ. पांडेय ने बताया कि इस तरह का मौसम अगले तीन दिनों तक बना रहे सकता है।
विज्ञापन

इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कानपुर में अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदूषण की मात्रा भिन्न रही। सर्वाधिक प्रदूषित क्षेत्र ब्रह्ननगर के पास नेहरू नगर के एक किमी का दायरा रहा। यहां प्रदूषण 212 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क पहनकर ही बाहर निकलना बेहतर
इसी तरह कल्याणपुर क्षेत्र में प्रदूषण की मात्रा 192 एक्यूआई और किदवईनगर में 197 एक्यूआई रही। यह सामान्य प्रदूषण की मात्रा 50 एक्यूआई से दोगुने से भी ज्यादा है। मौसम विभाग प्रमुख ने बताया कि ऐसे मौसम में मास्क पहनकर ही बाहर निकलना बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed