फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update Montha collides with the low pressure area of the Arabian Sea causing damage to crops

Kanpur Weather Update: अरब सागर के निम्न दबाव के क्षेत्र से टकराया मौंथा, आलू समेत अन्य फसलों को होगा नुकसान

Fri, 31 Oct 2025 03:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 31 Oct 2025 03:02 PM IST
सार

Weather News: कानपुर में 54 साल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 16.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसका कारण बंगाल की खाड़ी से उठे मौंथा चक्रवात का अरब सागर के निम्न दबाव से टकराना रहा। इस बारिश से दिन का तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया, हालांकि यह आलू समेत कई फसलों के लिए नुकसानदेह है।
तापमान
अधिकतम- 24.7 डिग्री सेल्सियस।
न्यूनतम- 20.7 डिग्री सेल्सियस।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update Montha collides with the low pressure area of the Arabian Sea causing damage to crops
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में 54 साल में पहली बार 30 अक्तूबर को बारिश हुई है। सीएसए के मौसम विभाग में वर्ष 1971 से बारिश का आंकड़ा उपलब्ध है। इसमें 30 अक्तूबर को कभी बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से उठा मौंथा चक्रवात अरब सागर के निम्न दबाव के क्षेत्र से टकरा गया। इससे दोनों सिस्टम मिल गए और बारिश हुई। इस सीजन में पहली बार बारिश इतने लंबे दायरे में एक साथ हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसके बाद मौसम साफ होगा। यह बारिश आलू समेत विभिन्न फसलों के लिए नुकसानदेह है।

विज्ञापन

Kanpur Weather Update Montha collides with the low pressure area of the Arabian Sea causing damage to crops
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

मौंथा तूफान और अरब सागर के निम्न दबाव के मिलने के कारण कानपुर परिक्षेत्र समेत पूरे प्रदेश में गुरुवार को बारिश हुई। दिन भर बादल छाए रहने से दिन का तापमान सामान्य 32.3 डिग्री सेल्सियस से 7.6 डिग्री नीचे लुढ़क गया। माहौल में नमी का प्रतिशत 96 हो गया। बारिश और उत्तर पूर्वी हवाओं ने ठंड जैसा माहौल कर दिया। दिन भर रिमझिम बारिश होती रही। बीच-बीच में बारिश ने जोर भी पकड़ा। शाम पांच बजे तक 16.7 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले पांच दिनों में बादल छाए रहेंगे। 30 और 31 अक्तूबर बूंदाबांदी की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Weather Update Montha collides with the low pressure area of the Arabian Sea causing damage to crops
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

बूंदाबांदी के आसार हैं
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर में बना हवाओं के चक्रवाती क्षेत्र का असर बंगाल की खाड़ी से उठे मौंथा चक्रवात पर पड़ रहा है। जिधर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र घूमता है, मौंथा भी घूम जा रहा है। इसी वजह से प्रदेश के अलावा दिल्ली तक बारिश हुई है। यह बारिश मानसून जाने के बाद हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी घने बादल छाए रहेंगे। अगर चक्रवाती क्षेत्र में बदलाव आया तो मौसम खुल जाएगा। वैसे बूंदाबांदी के आसार हैं।

विज्ञापन

Kanpur Weather Update Montha collides with the low pressure area of the Arabian Sea causing damage to crops
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

सबसे अधिक बारिश कंपनी बाग में
गुरुवार को दिन भर हुई बारिश में सबसे अधिक पानी कंपनी बाग क्षेत्र में बरसा है। यहां 13.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इसके अलावा काकादेव क्षेत्र में 11.5, नौबस्ता में 9.8 और सिविल लाइंस में 10.4 मिमी बारिश रात आठ बजे तक रिकार्ड की गई।

Kanpur Weather Update Montha collides with the low pressure area of the Arabian Sea causing damage to crops
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

बारिश के बाद घटा प्रदूषण, एक्यूआई सामान्य के पास
पटाखों के दगने से बढ़ा प्रदूषण बारिश के बाद लगभग सामान्य स्थिति में पहुंच गया है। 500 पार गया एक्यूआई सामान्य के नजदीक आ गया है। बारिश के बाद हवा का स्थिति सुधरी है। गुरुवार शाम को एक्यूआई की रिपोर्ट संतोषजनक आई है। अभी तक यह सामान्य 50 से तीन गुना से अधिक रहा है। नेहरूनगर का एक्यूआई 78 और किदवईनगर का 62 पर आ गया। कल्याणपुर का एक्यूआई भी बारिश के संतोषजनक स्थिति के दायरे में रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed