फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, mercury reached four degrees, trains delayed for 16 hours due to fog

Kanpur Weather Update: दिन में धूप...रात में शीतलहर, पारा चार डिग्री पर आया, कोहरे से ट्रेनें 16 घंटे तक लेट

Sun, 28 Jan 2024 09:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 Jan 2024 09:48 AM IST
सार

Kanpur News: मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मैदानी क्षेत्रों में ठंडक बनी हुई है। वहीं, कोहरे की मार से शनिवार को भी कई ट्रेनें कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 16 घंटे तक लेट आईं।
 

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, mercury reached four degrees, trains delayed for 16 hours due to fog
कानपुर में कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 20.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, रात के समय आसमान खुला होने की वजह से शीतलहर सीधे जमीन पर आ रही है। ऐेसे में रात का पारा तीन डिग्री लुढ़ककर चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिन में धूप के साथ कोहरे का भी असर रहेगा। रात में कोहरा और शीतलहर भी जारी रह सकती है।

विज्ञापन

मौसम में यह उतार-चढ़ाव 31 जनवरी तक रहने की संभावना है। इस बीच हवा में अधिकतम नमी की मात्रा 97 और न्यूनतम 56 प्रतिशत रही। जबकि हवा की रफ्तार 2.3 किमी प्रति घंटा रही। ऐसे में भी ठंडक महसूस होती रही। स्थानीय मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मैदानी क्षेत्रों में ठंडक बनी हुई है।

विज्ञापन

कोहरे की मार से 16 घंटे तक लेट रहीं ट्रेनें
कोहरे की मार से ट्रेनों की रफ्तार नहीं सुधर रही है। शनिवार को भी कई ट्रेनें कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 16 घंटे तक लेट आईं। इससे यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने टिकट रद्द कराकर दूसरे साधनों से यात्रा की। वहीं, कुछ यात्रियों ने दूसरी ट्रेनों का विकल्प चुना।

वंदे भारत एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही
सेंट्रल पर आने वाली 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस छह घंटे, 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पांच घंटे, 12452 श्रम शक्ति एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलकर कानपुर 10.25 मिनट की देरी से आई। 22436 नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत पौने सात घंटे लेट रही। 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही।

विज्ञापन

इन ट्रेनों पर भी पड़ा असर
22425 अयोध्या आनंद विहार वंदे भारत 8.51 घंटे, 12314 सियालदाह राजधानी नौ घंटे, 12302 हावड़ा राजधानी आठ घंटे, 14118 कालिंदी एक्सप्रेस नौ घंट लेट रही। 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 14.45 घंटे लेट रही। 12562 स्वतंत्रता सेनानी 16 घंटे, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 16 घंटे, 12323 हावड़ा बाड़मेर 13 घंटे, 12274 हावड़ा दूरंतो 8.30 घंटे, 13483 फरक्का एक्सप्रेस 12 घंटे, 19038 अवध एक्सप्रेस 11 घंटे और 02569 दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 16 घंटे तक लेट रही।

कोल्ड स्ट्रोक समेत सांस तंत्र के तीन रोगियों की मौत
जाड़े में कोल्ड स्ट्रोक से एक रोगी की मौत हो गई। कोल्ड स्ट्रोक से यह पहली मौत है। इसके अलावा सांस तंत्र के दो और रोगियों की मौत हो गई। रोगियों को निमोनिया हो गया था। इसके अलावा हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के केस बराबर अस्पतालों में आ रहे हैं। एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में हार्ट अटैक के 41 रोगी शनिवार को भर्ती किए गए।

41 को हार्ट अटैक, 11 को ब्रेन स्ट्रोक, 10 को अस्थमा अटैक
इसके साथ ही ब्रेन स्ट्रोक के 11 रोगी भर्ती हुए हैं। अस्थमा अटैक के अलावा गुर्दे, लिवर के रोगियों की तबियत बिगड़ है। इसके साथ ही विंटर डायरिया के रोगी बढ़ गए हैं। डिहाइड्रेशन होने पर पांच रोगियों को गंभीर हालत में हैलट इमरजेंसी में भर्ती किया। कोल्ड स्ट्रोक से एक 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उसे बेहोशी की हालत में नई सड़क से लोग उर्सला अस्पताल ले गए। रोगी अज्ञात में भर्ती किया गया। उपचार के दौरान रोगी की मौत हो गई।

ओपीडी में 865 रोगी आए, इमरजेंसी में 74 रोगी देखे गए
इसके अलावा मछरिया के रहने वाले सीओपीडी रोगी बब्बन (64) की उपचार के दौरान मौत हुई है। उनका इलाज उर्सला में चल रहा था। इसके अलावा कल्याणपुर के रहने वाले सांस तंत्र के रोगी हरचंद (55) की मौत हो गई। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। हालत बिगड़ने पर हैलट रेफर किया गया। परिजनों ने बताया कि रोगी के दोनों फेफड़ों में निमोनिया था। कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर राकेश वर्मा ने बताया कि ओपीडी में 865 रोगी आए। इमरजेंसी में 74 रोगी देखे गए। इनमें 41 को हार्ट अटैक की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed