फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Mercury dropped by 10 degrees due to rain, effect of Michong will be visible on Wednesd

Kanpur Weather Update: बारिश से 10 डिग्री लुढ़का पारा, बुधवार को दिखेगा मिचोंग का असर, पढ़ें कैसा रहेगा मौसम

Tue, 05 Dec 2023 09:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Dec 2023 09:45 AM IST
सार

Weather News: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पांच से 10 दिसंबर तक कोहरे का असर रहेगा। न्यूनतम पारा 14 से 16 और अधिकतम 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Mercury dropped by 10 degrees due to rain, effect of Michong will be visible on Wednesd
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सोमवार को सुबह से लेकर देर शाम के बीच हुई बारिश से दिन का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। इस सीजन में पहली बार दिन के पारा इतनी गिरावट के साथ 17.8 डिग्री आया है। दिन में कुल 9.15 मिमी बारिश हुई। बादल दिन भर छाए रहे। मंगलवार की दोपहर तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

वहीं, बुधवार को मिचोंग तूफान का असर भी शहर व आसपास के इलाकों में देखा जा सकता है। सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार चक्रवाती तूफान पुडुचेरी के समुद्री तट से 110 किमी की रफ्तार से चलकर शाम तक बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

इसका असर उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में पड़ सकता है। इससे तेज हवाएं चलेंगी और बारिश भी हो सकती है। दिन के साथ रात का तापमान भी नीचे जा सकता है। वैसे सोमवार को बादल छाये रहने की वजह से न्यूनतम पारा 1.6 डिग्री बढ़कर 15.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच से 10 दिसंबर तक कोहरे का असर
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पांच से 10 दिसंबर तक कोहरे का असर रहेगा। न्यूनतम पारा 14 से 16 और अधिकतम 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवाओं के बदले रुख के कारण मौसम में बदलाव का अनुमान है।

तेज हवा के साथ बूंदाबांदी व तेज बारिश संभव
पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज बारिश और तेज हवा चल सकती है। कानपुर व इसके आसपास के क्षेत्रों में भी बादल बने रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना है। यदि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ गई, तो बारिश तेज भी हो सकती है।

सरसों में माहू, आलू में झुलसा रोग लग सकता
गेहूं, सरसों या आलू की बुआई अब तक न कराने वाले किसानों को अब बुआई के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। सरसों या आलू की बुआई कर चुके किसानों की सरसों की फसल में माहू व आलू की फसल में झुलसा रोग लगने की संभावना है।

कहां से आया है मिचोंग
मिचोंग चक्रवाती तूफान है। तेज हवाओं साथ पुडुचेरी, तमिलनाडु के समुद्री क्षेत्र से उठकर मंगलवार की शाम तक बंगाल की खाड़ी तक आ सकता है। तूफान की गति 110 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। बुधवार तक इसका असर शहर में भी दिखेगा।

बारिश से धुला प्रदूषण, औसत एक्यूआई 106
सोमवार को कई बार हुई बारिश की वजह से कल्याणपुर और किदवई नगर में प्रदूषण घटकर 80 एक्यूआई से नीचे आ गया जबकि नेहरू नगर मे 169 एक्यूआई रहा। पूरे शहर का औसत प्रदूषण 106 एक्यूआई दर्ज हुआ। 106 एक्यूआई औसत प्रदूषण की मात्रा मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed