फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update Kanpur is the second coldest city in the state  Five to six mm rain expected

Kanpur Weather Update: कानपुर प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा शहर, पारा @ 4.5 डिग्री…पांच से छह MM बारिश का अनुमान

Sat, 11 Jan 2025 01:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Jan 2025 01:01 PM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ जम्मू आ गया है। कानपुर परिक्षेत्र पर इसका असर एक दिन के बाद दिखना शुरू होगा। रविवार और सोमवार को स्थानीय स्तर पर हल्की और मध्यम श्रेणी की बारिश होगी।
तापमान
  • अधिकतम-19.6 डिग्री सेल्सियस।
  • न्यूनतम-4.5 डिग्री सेल्सियस।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update Kanpur is the second coldest city in the state  Five to six mm rain expected
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा है। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अयोध्या प्रदेश में सबसे अधिक ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम पारा चार डिग्री रहा। सीएसए के मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी धूप खिलेगी।

विज्ञापन

इसके बाद रविवार से फिर मौसम में बदलाव आएगा। बादलों की आवाजाही से बारिश के आसार हैं। गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा है। अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है।

विज्ञापन

Kanpur Weather Update Kanpur is the second coldest city in the state  Five to six mm rain expected
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

चार घंटे 47 मिनट सन शाइन ऑवर रिकॉर्ड
धूप निकलने से सीएसए की मौसम वेधशाला में एक घंटा 25 मिनट का सन शाइन ऑवर रिकॉर्ड किया गया। बीते 48 घंटे में चार घंटे 47 मिनट सन शाइन ऑवर रिकॉर्ड किए गए। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ जम्मू आ गया है।

Kanpur Weather Update Kanpur is the second coldest city in the state  Five to six mm rain expected
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

पांच से छह मिमी बारिश का अनुमान
कानपुर परिक्षेत्र पर इसका असर एक दिन के बाद दिखना शुरू होगा। रविवार और सोमवार को स्थानीय स्तर पर हल्की और मध्यम श्रेणी की बारिश होगी। परिक्षेत्र में पांच से छह मिमी बारिश का अनुमान है।वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. पांडेय ने बताया कि इस समय उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। इनसे माहौल में नमी बढ़ रही है।

विज्ञापन

Kanpur Weather Update Kanpur is the second coldest city in the state  Five to six mm rain expected
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

दृश्यता दो किमी के स्थान पर 20 मीटर ही रही
इसके अलावा राजस्थान में चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। इससे उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति अभी धीमी है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में पहुंचने के बाद हवाओं की गति बढ़ेगी। इससे ठंडक बढ़ेगी और बारिश होगी। कोहरा और घना होने का अनुमान है। शुक्रवार को दृश्यता दो किमी के स्थान पर सुबह साढ़े सात बजे 20 मीटर ही रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed