फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Icy winds took out the heat of the sun, 30 trains including Vande Bharat delayed due to

Kanpur Weather Update: बर्फीली हवाओं ने निकाली सूरज की गर्मी, कोहरे की वजह से वंदे भारत समेत 30 ट्रेनें लेट

Fri, 12 Jan 2024 10:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 Jan 2024 10:14 AM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार धूप के बावजूद दिन के तापमान में गिरावट की वजह प्रदेश से सटे पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी का होना है। वहां से आने वाली बर्फीर्ली हवाएं मैदानी क्षेत्रों में कहर बरपा रही हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि ऐसे मौसम में बचकर रहने की आवश्यकता है। रात के समय सिर जरूर ढके और गरम कपड़े पहनें।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Icy winds took out the heat of the sun, 30 trains including Vande Bharat delayed due to
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में आसमान खुल गया। धूप भी खूब खिली-खिली निकली। लेकिन, बर्फीली हवाओं ने सूरज की गर्मी शांत कर दी और तापमान इस सर्दी के सबसे निचले स्तर तक गिर गया। सूरज निकलने के बावजूद दिन के पारे में 4.2 डिग्री और रात के पारे में 3.0 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

11 जनवरी के दिन अधिकतम तापमान तो 2015 के बाद सबसे कम 13.2 डिग्री रहा। 2015 में यह 12.2 डिग्री तापमान रहा था। पिछले वर्ष 2023 में भी 11 जनवरी को 13.4 डिग्री पारा दर्ज किया गया था। बुधवार का पूरा दिन कंपकंपाते गुजरा। इस सर्दी में रात जहां पहली बार पांच डिग्री तक ठंडी रही।
विज्ञापन

वहीं सुबह जबरदस्त कोहरे में शहर जकड़ा रहा। 10 बजे के आसपास सूरज निकला पर पारा 13.2 डिग्री से ऊपर नहीं चढ़ सका। जम्मू कश्मीर और शिमला आने वाली बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार 4.8 किमी प्रति घंटा रही। नतीजा यह रहा कि प्रदेश के सर्वाधिक ठंडे शहरों में कानपुर भी शुमार रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शीतलहर और बर्फीली हवाओं का सिलासिला रहेगा जारी
धूप के बीच शीतलहर और बर्फीली हवाओं का यह सिलसिला अगले एक सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है। सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार धूप के बावजूद दिन के तापमान में गिरावट की वजह प्रदेश से सटे पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी का होना है।

रात के समय सिर जरूर ढके और गरम कपड़े पहनें
वहां से आने वाली बर्फीर्ली हवाएं मैदानी क्षेत्रों में कहर बरपा रही हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि ऐसे मौसम में बचकर रहने की आवश्यकता है। रात के समय सिर जरूर ढके और गरम कपड़े पहनें। इस बीच हवा में नमी की मात्रा दिन में 94 प्रतिशत और रात में 77 प्रतिशत रही। रात में नमी में 11 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

पिछले वर्षों की 11 जनवरी

  • 2023 में 13.4/4.8
  • 2022 में 19.5/6.8
  • 2021 में 19.3/8.8
  • 2020 में 21/5.4
  • 2019 में 21.4/8.3
  • 2018 में 19.4/5.8
  • 2017 में 18.4/5.4
  • 2016 में 24.8/8.5
  • 2015 में 12.2/4.4

सर्वाधिक कम तापमान वाले प्रदेश के शहर

  • कानपुर- 13.2 डिग्री सेल्सियस
  • लखीमपुर खीरी- 13 डिग्री सेल्सियस
  • फतेहगढ़-12 डिग्री सेल्सियस
  • नजीबाबाद-13 डिग्री सेल्सियस
  • मुरादाबाद-12.7 डिग्री सेल्सियस
  • बरेली 13.7 डिग्री सेल्सियस

वंदे भारत, तेजस समेत 30 ट्रेनें लेट, 1200 ने लौटाए टिकट
कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ गई है। गुरुवार को वंदे भारत, तेजस समेत 30 ट्रेनें लेट रहीं। 1200 लोगों ने टिकट रद्द कर दिए। 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस 9:30 घंटे देरी से आई। 12566 बिहार संपर्क क्रांति छह घंटे लेट रही, 12302 हावड़ा राजधानी तीन घंटे देरी से आई।

कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी जारी
लखनऊ चारबाग स्टेशन से दोपहर 4:25 आने वाली ट्रेन कानपुर सेंट्रल पर तीन घंटे देरी से आई। 22435 वाराणसी नई दिल्ली वंदे भारत 34 मिनट और 22436 नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत 48 मिनट देरी से कानपुर सेंट्रल आई। 82502 तेजस एक्सप्रेस नई दिल्ली से गुरुवार को करीब डेढ़ घंटे देरी से चलकर ढाई घंटे देरी से आई। 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलकर कानपुर सेंट्रल करीब दो घंटे की देर से आई। वहीं 12033 व 12034 शताब्दी निरस्त रही। 12451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस बुधवार देर रात कानपुर सेंट्रल से चलकर नई दिल्ली डेढ़ घंटे की देरी से आई। 12452 श्रम शक्ति एक्सप्रेस नई दिल्ली से सोमवार देर रात को चलकर साढ़े चार घंटे देरी से गुरुवार सुबह 10:43 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed