{"_id":"64cb203fca4bb39d0200efd5","slug":"kanpur-weather-update-expectation-of-rain-in-august-is-less-patching-rain-will-continue-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Weather Update: अगस्त में भी झमाझम बारिश की उम्मीद कम, पैचिंग रेन का सिलसिला रहेगा जारी, पढ़ें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Weather Update: अगस्त में भी झमाझम बारिश की उम्मीद कम, पैचिंग रेन का सिलसिला रहेगा जारी, पढ़ें अपडेट
Thu, 03 Aug 2023 09:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 03 Aug 2023 09:04 AM IST
सार
Weather News: यूपी में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। आज यानी तीन अगस्त की सुबह से ही कानपुर में रिमझिम बारिश हो रही है। बता दें कि पिछले तीन दिनों में बारिश की वजह से पारा गिरा है। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में जून और जुलाई की तरह अगस्त में भी झमाझम बारिश की उम्मीद कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रुक-रुककर पूरे महीने बारिश की संभावना है, लेकिन एक साथ पूरे जिले में बरसात होगी, ऐसा अनुमान नहीं है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पैचिंग रेन (क्षेत्रवार बारिश) का सिलसिला आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
अकेले जुलाई में इस बार जितनी बारिश हुई उसमें सबसे ज्यादा करीब 12 दिन पैचिंग रेन हुई। इसमें शहर के दक्षिणी क्षेत्र में ज्यादा जबकि बाकी शहर में कम पानी बरसा। इस बीच बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक 13.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है।
विज्ञापन
जब सुबह से शाम तक कई बार रुक-रुककर बारिश हुई। इसी तरह अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 29.6 और न्यूनतम एक दिन पहले की तरह 25 डिग्री के आसपास बना रहा। इस बीच हवा में नमी की मात्रा अधिकतम 95 व न्यूनतम 85 प्रतिशत रिकार्ड की गई। पिछले दो महीनों की बात करें तो अलग-अलग समय में बादल पूरे शहर भर में आते रहे लेकिन बारिश क्षेत्रवार ही हुई है।