फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Expectation of rain in August is less, patching rain will continue

Kanpur Weather Update: अगस्त में भी झमाझम बारिश की उम्मीद कम, पैचिंग रेन का सिलसिला रहेगा जारी, पढ़ें अपडेट

Thu, 03 Aug 2023 09:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 03 Aug 2023 09:04 AM IST
सार

Weather News: यूपी में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। आज यानी तीन अगस्त की सुबह से ही कानपुर में रिमझिम बारिश हो रही है। बता दें कि पिछले तीन दिनों में बारिश की वजह से पारा गिरा है। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलती हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Expectation of rain in August is less, patching rain will continue
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जून और जुलाई की तरह अगस्त में भी झमाझम बारिश की उम्मीद कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रुक-रुककर पूरे महीने बारिश की संभावना है, लेकिन एक साथ पूरे जिले में बरसात होगी, ऐसा अनुमान नहीं है।

विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पैचिंग रेन (क्षेत्रवार बारिश) का सिलसिला आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

अकेले जुलाई में इस बार जितनी बारिश हुई उसमें सबसे ज्यादा करीब 12 दिन पैचिंग रेन हुई।  इसमें शहर के दक्षिणी क्षेत्र में ज्यादा जबकि बाकी शहर में कम पानी बरसा। इस बीच बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक 13.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब सुबह से शाम तक कई बार रुक-रुककर बारिश हुई।  इसी तरह अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 29.6 और न्यूनतम एक दिन पहले की तरह 25 डिग्री के आसपास बना रहा। इस बीच हवा में नमी की मात्रा अधिकतम 95 व न्यूनतम 85 प्रतिशत रिकार्ड की गई। पिछले दो महीनों की बात करें तो अलग-अलग समय में बादल पूरे शहर भर में आते रहे लेकिन बारिश क्षेत्रवार ही हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed