फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update Cyclonic circles stopped the winds two western disturbances arrived together

Kanpur Weather Update: चक्रवाती घेरों ने थामीं हवाएं, धूप खिली…गलन हुई कम, दो पश्चिमी विक्षोभ एक साथ पहुंचे

Tue, 21 Jan 2025 12:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 Jan 2025 12:48 PM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की संभावना है, लेकिन कानपुर परिक्षेत्र पर इसका प्रभाव पड़ने के आसार नहीं हैं।
तापमान
अधिकतम-26.2 डिग्री सेल्सियस।
न्यूनतम-6.3 डिग्री सेल्सियस।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update Cyclonic circles stopped the winds two western disturbances arrived together
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पश्चिमी विक्षोभ से बने चक्रवाती घेरों ने दूर-दराज से आ रहीं हवाओं की गति थाम ली है। इस कारण न तो अधिक नमी आई और न ही बादल बने। इससे कानपुर परिक्षेत्र में सोमवार को दिन भर धूप खिली रही। इसके अलावा दृश्यता भी सामान्य रही।

विज्ञापन

मंगलवार को भी धूप खिलने का अनुमान है। इस समय दो पश्चिमी विक्षोभ एक साथ आ रहे हैं। इससे चक्रवाती घेरा राजस्थान तक फैला हुआ है। इसके साथ ही प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में एक बादलों की शृंखला बन गई है। सोमवार को अधिकतम 26.2 और न्यूनतम-6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

Kanpur Weather Update Cyclonic circles stopped the winds two western disturbances arrived together
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री घटा
मौसम विज्ञानियों ने कानपुर परिक्षेत्र और प्रयागराज के खुशनुमा माहौल का अनुमान लगाया है। दिनभर धूप रहने के साथ ही धुंध और कोहरा भी कम रहेगा। सुबह और रात को हल्का कोहरा रहेगा। रात में आसपान साफ रहने की वजह न्यूनतम पारा सामान्य 9.9 डिग्री से 3.6 डिग्री घट गया।

Kanpur Weather Update Cyclonic circles stopped the winds two western disturbances arrived together
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा
वहीं, दिन में धूप रहने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य 21.8 डिग्री से 4.4 डिग्री अधिक रहा। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोहरा और बादल आने पर तापमान घट जाएगा।

विज्ञापन

Kanpur Weather Update Cyclonic circles stopped the winds two western disturbances arrived together
kanpur weather update

हल्की बारिश और बर्फबारी संभव
उन्होंने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और आसपास के इलाकों पर है। एक और पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान पर है। बादलों की शृंखला उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान तक फैली हुई है।

Kanpur Weather Update Cyclonic circles stopped the winds two western disturbances arrived together
kanpur weather update - फोटो : ani

कानपुर परिक्षेत्र पर प्रभाव पड़ने के आसार नहीं
पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने पर हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। 22 और 24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की संभावना है, लेकिन कानपुर परिक्षेत्र पर इसका प्रभाव पड़ने के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed