फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Clouds rained after roaming for several days, relief from heat, waterlogging increased

Kanpur Weather Update: कई दिन घुमड़ने के बाद बरसे बादल, गर्मी से राहत... जलभराव से बढ़ी दुश्वारियां

Thu, 29 Jun 2023 12:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 29 Jun 2023 12:11 PM IST
सार

Weather News: उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है, जिसके चलते मौसम विभाग अगले कुछ घंटों के अंदर ही बारिश की संभावना जता रहा है। डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि 24 जून को ही आया मानसून हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र नहीं बन पाने की वजह बरस नहीं रहा था।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Clouds rained after roaming for several days, relief from heat, waterlogging increased
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चार दिन पहले आया मानसून बुधवार को जाकर सक्रिय हुआ। दिन भर कड़ी धूप के बाद शाम को शहर में जमकर बारिश हुई। सीएसए मौसम विभाग ने कुल 14.9 मिमी बारिश रिकार्ड की। अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक शहर व आसपास के क्षेत्रों में कहीं हल्की, तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

बीच-बीच धूप भी होगी, लेकिन शाम और रात के बीच बारिश होने की संभावना रहेगी। इस बीच दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 34.0 और न्यूनतम एक डिग्री कम होकर 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में हवा में नमी 81 प्रतिशत और रात में 73 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

बारिश की वजह से रात में नमी बढ़ने की संभावना है, लेकिन हवा चलने से उमस से राहत रहेगी। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि 24 जून को ही आया मानसून हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र नहीं बन पाने की वजह बरस नहीं रहा था। अब पूरे देश में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उमस और गर्मी से मिली राहत
दोपहर और शाम को हुई बारिश से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। वहीं, बारिश के कारण नगर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। ऐसे में लोगों को आवागमन में काफी दिक्कते हुईं। कई इलाकों में कच्चे मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को ज्यादा दिक्कत हुई।

जलभराव से राह चलना मुश्किल
मौसम का मिजाज बुधवार को बदला रहा। दोपहर और शाम को हुई बारिश से मौसम सुहावना होने से उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। वहीं, बारिश से नगर में जगह-जगह जलभराव होने से दुश्वारियां भी झेलनी पड़ीं। लोगों को आने जाने में खासी दिक्कत हुई। कुछ इलाकों में जलभराव होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया।

बदहाल बिजली व्यवस्था ने किया परेशान
बारिश से हुए फाल्ट व कटौती से इलाकाई लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। कई जगह ट्रांसफार्मर फुंकने और कई जगह जंफर फुंकने से घंटों बिजली गुल रही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने मरम्मत की, तब बिजली आपूर्ति चालू हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed