फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Clouds and drizzle brought relief, day temperature dropped below 46 degrees

Kanpur Weather: बादलों और बूंदाबांदी ने दी राहत, 46 डिग्री से नीचे आया दिन का पारा, ये है विभाग का पूर्वानुमान

Thu, 20 Jun 2024 11:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 20 Jun 2024 11:15 AM IST
सार

Weather News: अरब सागर से उठने वाली हवाओं की रफ्तार तेज होने से आगरा, झांसी, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज होकर आगे की तरफ जाएंगी। इन क्षेत्रों में बादल होने से भी मौसम में काफी अंतर आएगा। 22 से लखनऊ, कानपुर, अयोध्या में छिटपुट बारिश की संभावना भी बन रही है। 

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Clouds and drizzle brought relief, day temperature dropped below 46 degrees
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उठी नम हवाओं से कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में छाए बादलों लंबे समय बाद शहरवासियों को राहत दी है। पूरे डेढ़ महीने बाद शाम जैसी शाम लगी। वातावरण से जलन गायब रही।

विज्ञापन

दिन ढलने के बाद जो तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहता था, वह पांच डिग्री कम होकर 35 डिग्री तक आ गया। हवा में ठंडक भी महसूस हुई। इस बीच बुधवार को मसूरी, देहरादून में हुई बारिश से नम हवाएं प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में पहुंचीं।
विज्ञापन

इस बार इस सीजन में भीषण गर्मी का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि एक सप्ताह बाद दिन का तापमान 46 डिग्री से नीचे आया है। बुधवार को अधिकतम पारा 45.1 डिग्री रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा
फिलहाल कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में अभी तेज बारिश की संभावना इस महीने के आखिरी सप्ताह में संभव होगी। लेकिन इस बीच अलग-अलग क्षेत्रों में बूंदाबांदी, व हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा। इससे सुबह और शाम मौसम खुशनुमा और नम हवाओं वाला रह सकता है। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार दिन का पारा धीरे-धीरे नीचे जाएगा।

पहली बार है भीषण गर्मी का दौर इतने लंबे समय तक चला
डॉ. पांडेय के अनुसार इस बार मई से लेकर अभी तक दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस लगातार अधिक बना रहा। यह पहली बार है जब भीषण गर्मी का दौर इतने लंबे समय तक चला। इसी तरह इस बार मई के आखिरी और जून के पहले सप्ताह से शुरू होने वाली प्री मानसूनी बारिश भी नहीं हुई। यही वजह है कि तापमान चरम रहा।

29 जून से पहले तक शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में कहीं बूंदाबांदी, तो कहीं रिमझिम बारिश का पूर्वानुमान है। अरब सागर से उठने वाली हवाओं की रफ्तार तेज होने से आगरा, झांसी, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज होकर आगे की तरफ जाएंगी। इन क्षेत्रों में बादल होने से भी मौसम में काफी अंतर आएगा। 22 से लखनऊ, कानपुर, अयोध्या में छिटपुट बारिश की संभावना भी बन रही है।  -डॉ. एसएन सुनील पांडेय प्रमुख मौसम विभाग सीएसए

पिछले आठ दिनों में अधिकतम पारा

  • 19 को 45.1
  • 18 को 46.3
  • 17 को 47.4
  • 16 को 46.8
  • 15 को 46.3
  • 14 को 46.7
  • 13 को 46.6
  • 12 को 47.5
  • 11 को 45.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed