फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather: The moisture of the Bay of Bengal is increasing the melting in the atmosphere

Kanpur Weather: बंगाल की खाड़ी की नमी माहौल में बढ़ा रही गलन, धुंध और कोहरा बढ़ा

Wed, 18 Dec 2024 06:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Dec 2024 06:13 PM IST
सार

Kanpur Weather News: तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। धूप कम होते ही गलन बढ़ रही है। दृश्यता 375 मीटर पर पहुंची और पछुआ की रफ्तार एक किमी प्रति घंटा रही।

विज्ञापन
Kanpur Weather: The moisture of the Bay of Bengal is increasing the melting in the atmosphere
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से माहौल में गलन बढ़ रही है। बुधवार को जैसे ही धूप हल्की पड़ी गलन बढ़ गई। इसके साथ ही नमी का प्रतिशत 95 हो गया है। चक्रवाती घेरे के कारण उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार और सुस्त हो गई। इससे धुंध और कोहरा बढ़ गया है। सुबह के समय दृश्यता सामान्य दो किमी की तुलना में घट कर 375 मीटर हो गई। रात में ओस बढ़ गई है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच फर्क बढ़ गया। अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 1.6 डिग्री अधिक है और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती घेरा अभी बना हुआ है। इसका असर कानपुर परिक्षेत्र समेत अन्य इलाकों पर बढ़ गया है। बंगाल की खाड़ी से नमी आनी तेज हो गई है। इसकी वजह से माहौल में गलन होने लगी है। चक्रवाती घेरे के खिंचाव ने बुधवार को हिमालयी हवाओं की रफ्तार और कम कर दी है। हवाएं एक किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। उन्होंने बताया कि दिन में धूप में कमी आते ही ठंड बढ़ जाएगी। अगर बादल आए तो दिन में गलन वाली ठंड और तेज होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ और आ गया है। इसके बाद जनवरी में एक पश्चिमी विक्षोभ और आएगा। इससे पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश तेज हो जाएगी। मैदानी क्षेत्रों में ठंड और तेज होगी। वहीं जेट स्ट्रीम के साथ नमी की मात्रा बढ़ जाएगी। दो-तीन दिन बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती घेरे का असर रहेगा। इस दौरान धुंध और बढ़ने के आसार हैं। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का गैप बढ़ सकता है। बादल आने पर न्यूनतम तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान
अधिकतम- 24.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 6.6 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed