फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather: temperature crossed 40 degree, increased heat

Kanpur Weather: पारा 40 डिग्री के पार, तपिश ने किया बेहाल, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Sun, 14 May 2023 07:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 May 2023 07:22 PM IST
सार

सीएसए मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह अभी और बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Kanpur Weather: temperature crossed 40 degree, increased heat
भीषण गर्मी के बीच टंकी के पानी में नहाते बेजुबान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माहाैल में तपिश बढ़ गई है। रविवार को गर्मी और उमस ने बेहाल कर दिया। पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। स्थानीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पारा अभी दो-तीन डिग्री सेल्सियस और बढ़ सकता है। इस सप्ताह कोई खास मौसमी गतिविधियां नजर नहीं आ रही हैं। इससे गर्मी बनी रहेगी।
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह अभी और बढ़ सकता है। जब तक मौसमी गतिविधियों में बदलाव नहीं होगा, गर्मी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि बादल आने पर रात में गर्मी और बढ़ जाएगी। उमस भरी तपिश में तापमान से अधिक गर्मी का अहसास होगा। इस सप्ताह बादल छाए रहने के आसार तो हैं लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

गर्मी से बचाव
- सर्दी-गर्मी से बचें, ठंडे कमरे से अचानक बाहर न निकलें।
- बाहर निकलें तो पीने का पानी साथ रखें।
- घर से खूब पानी पीकर निकलें।
- गरिष्ठ भोजन न करें, पेय पदार्थ ज्यादा लें।
- टोपी, सनग्लास और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed